scriptजरा सी चूक में हो गई युवक मौत | road accident in bhopal news | Patrika News

जरा सी चूक में हो गई युवक मौत

locationभोपालPublished: Dec 05, 2017 06:10:15 pm

घायल संदीप को इलाज के लिए शासकीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई।

accident
भोपाल। गौतमनगर थाना क्षेत्र में बाइक स्लिप होने से एक युवक की आज मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृकत युवक सोमवार की देर रात को बाइक से अपने घर जा रहा था, तभी अचानक पीजीबीटी मोड़ के पास युवक की बाइक स्लिप कर गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस से युवक को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया।
दरअसल, मृतक युवक संदीप शर्मा पिता एचपी शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी गौतम नगर का रहने वाला है। बीते सोमवार देर रात अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। पीजीबीटी मोड़ स्थित एसबीआई बैंक एटीएम के पास संदीप की बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई।
पुलिस का कहना है कि बाइक स्लिप होने के कारण संदीप बुरी तरह घायल हुआ था। घायल संदीप को इलाज के लिए शासकीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। बाइक स्लिप होने के कारण संदीप बुरी तरह घायल हुआ था। घायल संदीप को इलाज के लिए शासकीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि बाइक स्लिप होने के कारण संदीप बुरी तरह घायल हुआ था। घायल संदीप को इलाज के लिए शासकीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

दो पहिया वाहन की टक्कर से काला हिरण घायल

इधर, भोपाल के बैरसिया के पास मंगलवार को एक काले हिरण को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार हिरण गंभीर से घायल हो गया। सुबह एक किसान ने हिरण के घायल होने की सूचना वन विभाग को दिया। जिसके बाद काले पता चल की काले हिरण की हड्डी टूटी गई है।
बैरसिया रेंज की हरराखेड़ा सर्किल के डिप्टी रेंजर रूपसिंह उइके के मुताबिक बीते सोमवार की रात ग्राम रांझीया में तेज़ रफ़्तार अज्ञात दो पहिया वाहन ने इस पूर्ण वयस्क हिरण को टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन सवार भी बाइक गिरने से करीब 10 फ़ीट तक घिसटता चला गया। जिसके निशान सड़क पर मिले है। आज मंगलवार सुबह घटनास्थल के पास खेत मे पानी दे रहें किसान को ये हिरण घायल अवस्था मे मिला। सूचना पर हिरण को बरामद कर बैरसिया में प्राथमिक उपचार के बाद वन विहार के सुपुर्द कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो