scriptअगर प्रशासन सही समय पर स्टूडेंटों को हॉस्टल अलॉट कर देता तो बच जाती रोहित की जान | Rohit not have died if the administration allotted hostel on time | Patrika News

अगर प्रशासन सही समय पर स्टूडेंटों को हॉस्टल अलॉट कर देता तो बच जाती रोहित की जान

locationभोपालPublished: Sep 03, 2019 03:51:56 pm

Submitted by:

Amit Mishra

 
ट्रिपल आईटी छात्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

rohit news

भोपाल। ट्रिपल आईटी Triple IT भोपाल में पढ़ने वाले रोहित किरार Rohit Kirar की आज सड़क दुर्घटना में मौत died road accident हो गई। रोहित किरार विदिशा का रहने वाला था। रोहित किरार रोजाना अप डाउन करता था। प्रात्त जानकारी के अनुसार आज रोहित किरार का आज पहला मिनी टेस्ट होना था। टेस्ट देने के लिए ही कॉलेज College आ रहा था। तभ्री हादसा हो गया। रोहित किरार की मौत की जानकारी मिलते ही सभी दोस्त हमीदिया अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि रोहित किरार का शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया है। हमीदिया में ट्रिपल आईटी के स्टूडेंट की भारी भीड़ मौजूद है। रोहित किरार की मौत की खबर मिलते ही मैनिट डायरेक्टर रघुवंशी भी पहुंचे। गौरतलब है कि मैनिट कैंपस manit bhopal में ट्रिपल आईटी संचालित होता है। पिछले दिनों ट्रिपल आईटी के स्टूडेंट हड़ताल पर बैठे थे।

 

स्टूडेंटों ने उठाया था हॉस्टल का मुद्दा
ट्रिपल आईटी के स्टूडेंटों का कहना है कि हम सभी स्टूडेंटों ने पिछले दिनों हॉस्टल अलॉट करने का मुद्दा उठाया था। ताकि सभी स्टूडेंट कैंपस में रह सकें। स्टूडेंटों का आरोप है कि अगर प्रशासन सही समय पर सीनियर स्टूडेंटों को हॉस्टल अलॉट कर देता तो शायद यह हादसा ना होता। और रोहित आज हम सभी के बीच होता।

dilari_murder.jpg

फैक्ट्री में काम करने वाले गार्ड को मारा चाकू, मौत

राजधानी में लगातार वारदातें बढ़ रहीं है और पुलिस इन वारदातों को रोकने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा पा रहीं है। रोजाना भोपाल के किसी न किसी थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। उसके बाद भी इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। राजधानी के अशोका गॉर्डन थाना क्षेत्र में निजी फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करने वाले प्रताप सिंह लोधी का मर्डर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रताप सिंह लोधी की हत्या चाकू से गोदकर की गई है।


पुलिस कर रही है मामले की जांच
प्रताप सिंह लोधी की हत्या की जानकारी मिलते ही अशोका गॉर्डन थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो