scriptRRB Group D Admit Card 2018: यहां जारी होने वाले हैं एडमिड कार्ड | RRB Group D Exam date and Admit Card 2018 latest news | Patrika News

RRB Group D Admit Card 2018: यहां जारी होने वाले हैं एडमिड कार्ड

locationभोपालPublished: Aug 23, 2018 06:02:36 pm

Submitted by:

Manish Gite

RRB Group D Admit Card 2018: यहां जारी होने वाले हैं एडमिड कार्ड

RRB Group D Admit Card 2018

RRB Group D Admit Card 2018

भोपाल। रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा की तारीखें जल्द ही जारी होने वाली है। अब ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे तैयारी कर रही है। 62,907 पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। संभवतः यह सितम्बर में निकाली जाएगी। मध्यप्रदेश के उम्मीदवार भोपाल स्थित रेलवे भर्ती बोर्ड के दफ्तर में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य जिलों के उम्मीदवार जो नहीं आ सकते वे आरआरबी भोपाल की वेबसाइट पर भी अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी खूबः जज की कुर्सी पर बैठकर लेने लगा सेल्फी, महंगा पड़ गया शौक

 

रेलवे की ग्रुप डी के 62 हजार 907 पदों की भर्ती के लिए देशभर से एक करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं।
-रेलवे सूत्रों के मुताबिक सितम्बर अंत या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक रेलवे बड़े पैमाने पर परीक्षा आयोजित कर सकता है। हालांकि तिथियों का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।
-ग्रुप-D के एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि की अधिक जानकारी के लिए rrbbpl.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।


इस दिन बंद रहेगा सर्वर
-26.08.2018 को 22:00 बजे से दिनांक 27.08.2018 को 07:00 बजे तक सर्वर मेंटेनेंस की प्रक्रिया के कारण के एएलपी/टेक्नीशियन के परीक्षार्थी इस दौरान परीक्षा की तिथि, शहर की जानकारी और परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो