scriptआरएसएस की गुप्त मीटिंगः कार से चलेंगे संघ प्रमुख, हेलिकाप्टर से पहुंचेंगे सीएम | rss chief mohan bhagwat and shivraj singh chauhan meet in vidisha | Patrika News

आरएसएस की गुप्त मीटिंगः कार से चलेंगे संघ प्रमुख, हेलिकाप्टर से पहुंचेंगे सीएम

locationभोपालPublished: Jan 10, 2018 06:54:59 pm

Submitted by:

Manish Gite

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन मधुकर भागवत अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर संघ की बैठकों में अच्छे आचरण, अनुशासन की सीख देते है

rss chief mohan bhagwat
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन मधुकर भागवत अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर संघ की बैठकों में अच्छे आचरण, अनुशासन की सीख देते हैं। यही कारण है कि वे आरएसएस के इतने बड़े ओहदे पर होने के बावजूद सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं लेते। बुधवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भोपाल पहुंच रहे हैं। वे ट्रेन से भोपाल पहुंचेंगे और गुरुवार को सुबह कार से विदिशा में तीन दिनों चलने वाली संघ की बैठक में हिस्सा लेंगे।
हेलिकाप्टर से पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी संघ की बैठक में हिस्सा लेने गुरुवार को दोपहर 2 बजे विदिशा जाएंगे। विदिशा में वे संघ के कार्यक्रम के अलावा एक लोकल कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि वे हेलिकाप्टर से दोपहर 2 बजे जाएंगे और शाम को 6 बजे वापस भोपाल भी पहुंच जाएंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले संघ प्रमुख की गुप्त मीटिंग
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इस गुप्त मीटिंग को बड़ा ही अहम माना जा रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत बुधवार रात को ही विदिशा पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि गुरुवार से तीन दिनों तक चलने वाली यह मीटिंग दोनों ही राज्यों की दिशा तय करने वाली है। पिछले सप्ताह ही उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई संघ प्रमुख की गुप्त मीटिंग काफी चर्चाओं में रही। इस बैठक में मंत्रिमंडल फेरबदल, भाजपा के प्रदेश संगठन में नई पदस्थापना समेत चुनाव से पहले ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं जो प्रदेश में भाजपा को मजबूती दे।
भाजपा का ग्राफ करने से बढ़ी चिंता
संघ के सामने प्रदेश भाजपा संगठन का ग्राफ काफी गिरा हुआ माना जा रहा है। इससे संघ भी चिंतित है। पिछले कुछ समय से हुई भाजपा की किरकिरी को भी संघ ने गंभीरता से लिया है। इन तीनों तक भाजपा की मजबूती के लिए भी संघ कड़े दिशा-निर्देश दे सकता है।
मध्य क्षेत्र में है एमपी-छग
संघ की बैठक में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के आरएसएस कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कुछ कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। दोनों ही राज्य संघ के मध्य क्षेत्र में आते हैं, इन्हें चार प्रांतों में बांटा गया है। इसमें मध्यभारत, मालवा, महाकौशल प्रांत और छत्तीसगढ़ शामिल है।
चार हजार कार्यकर्ताओं का आना शुरू
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्यक्षेत्र का महाकुम्भ 11 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसमें शामिल होने और स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन देने संघ प्रमुख मोहन भागवत बुधवार रात को पहुंच रहे हैं। विदिशा में उनके ठहरने के लिए कपूर गार्डन में व्यवस्था की गई है। मप्र-छत्तीसगढ़ सहित देश भर के आरएसएस के पदाधिकारियों को कपूर पैराडाइज, आशीष मंगल वाटिका और सरस्वती शिशु मंदिर केशवनगर में ठहराया जा रहा है। विदिशा में प्रशासनिक और संघ स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बैठक और बौद्धिक होगा, इसके लिए भी पांडाल तैयार हो गया है। 12 जनवरी को एसएटीआई में करीब 4000 लोगों को संघ प्रमुख भागवत संबोधित करेंगे। संघ की इस तीन दिनी बैठक को गोपनीय रखा जा रहा है। संघ पदाधिकारियों के अलावा कोई यहां प्रवेश नहीं कर पाएगा। मीडिया से भी दूरी रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो