scriptBy election 2020: फिर भोपाल आ रहे हैं संघ प्रमुख मोहन भागवत, अहम बैठक में होंगे शामिल | rss chief mohan bhagwat visit bhopal before by election 2020 | Patrika News

By election 2020: फिर भोपाल आ रहे हैं संघ प्रमुख मोहन भागवत, अहम बैठक में होंगे शामिल

locationभोपालPublished: Aug 07, 2020 04:59:43 pm

Submitted by:

Manish Gite

शनिवार सुबह भोपाल पहुंचेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, अहम बैठकों में लेंगे हिस्सा…।

rss

संघ प्रमुख

 

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीखें जरूर नहीं आई है, लेकिन सभी पार्टियों में भीतर ही भीतर इसकी तैयारी चल रही है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत एक बार फिर तीन दिनों के लिए भोपाल पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनके अनेक कार्यक्रम होंगे।

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार सुबह भोपाल पहुंच रहे हैं। वे तीन दिनों के लिए नागपुर से भोपाल पहुंच रहे हैं। भागवत मध्यप्रदेश के संघ कार्यालय समिधा में विश्राम करेंगे और अपने पदाधिकारियों और मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। वे 9 अगस्त को डिपो चौराहा स्थित ठेंगड़ी भवन में एक अहम बैठक में शिरकत करेंगे। आरएसएस चीफ पिछले माह भी भोपाल आए थे। इतने कम समय में लगातार उनके भोपाल आने को काफी अहम माना जा रहा है। कुछ लोग इसे अगले उपचुनाव और कोरोना काल से जोड़कर भी देख रहे हैं।

 

 

10 अगस्त को रवाना होंगे भागवत :-:

तीन दिनों तक बैठकों में हिस्सा लेने के बाद मोहन भागवत 10 अगस्त को भोपाल से नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। आरएसएस प्रमुख पिछले माह की 20 तारीख को भी भोपाल आए थे और उन्होंने केरवा डैम के पास स्थित शारदा विहार में पांच दिनों तक बैठक कर राम मंदिर और उपचुनाव पर भी चर्चा की थी। उनके साथ दो दर्जन पदाधिकारी भी भोपाल आए थे।

 

दिग्विजय सिंह ने उठाए थे सवाल :-:

इससे पहले जब 20 जुलाई को मोहन भागवत भोपाल आए थे तो कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए निशाना साधा था। दिग्विजय ने कहा था कि भागव जी का भोपाल में हार्दिक स्वाग्त है। कृपया भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों के आचरण व भ्रष्टाचार के विषय पर अपने स्वयं सेवकों से गुप्त रिपोर्ट अवश्यक लें। शिवराज जी के परिवार जनों का अवैध रेत खनन में सम्मिलित होने की भी जानकारी अवश्यक लें। उन्होंने यह भी कहा था कि विधायकों की खरीद-फरोख्त पर भी अपने स्वयं सेवकों से जानकारी लेनी चाहिए और साथ ही प्रजातंत्र व्यवस्था में विधायकों के आचरण पर वे क्या सोचते हैं, वह भी स्पष्ट करना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो