भोपाल

RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा- हेमंत करकरे ने एक महिला पर किया था जुल्म, आंतकी की गोली से मरे इसलिए शहीद

लोकसभा चुनाव के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने दिया था विवादित बयान।
संघ नेता ने साध्वी के बयान का किया बचाव।

भोपालAug 01, 2019 / 09:19 am

Pawan Tiwari

RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा- हेमंत करकरे ने एक महिला पर किया था जुल्म, आंतकी की गोली से मरे इसलिए शहीद

भोपाल. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) के नेता इंद्रेश कुमार ने शहीद हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था इंद्रेश कुमार ने उस बयान का बचाव किया है। इंद्रेश कुमार ने शनिवार को भोपाल में कहा कि मुंबई आतंकी हमलों में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे ( Hemant Karkare ) का बतौर शहीद सम्मान तो किया जा सकता है, लेकिन प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( pragya singh thakur ) के साथ उन्होंने जो अत्याचार किया, उसे सही नहीं ठहराया जा सकता।
 

https://twitter.com/ANI/status/1156712456871456769?ref_src=twsrc%5Etfw
अशोभनीय काम किया था हेमंत करकरे
इंद्रेश कुमार ने कहा- उस समय कांग्रेस की सरकार के कहने पर एजेंसी और वर्दी का दुरुपयोग किया गया है। हेमंत करकरे ने हिन्दू आतंकवाद के नाम पर एक नारी के साथ जो जुल्म किया वो अशोभनीय था। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। देशभक्त का सम्मान है पर उसने जो अत्याचार किए उसे भी इस देश को समझना चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें- शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी का विवादित बयान, कहा- उन्हें अपने कर्मों की सजा मिली

 

साध्वी ने दिखाई मानवता
इंद्रेश कुमार ने कहा- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मानवता दिखाई। उन्होंने कहा कि साध्वी के बयान के बाद जो हंगामा हुआ उसको देखते हुए साध्वी ने मानवता दिखाई और हेमंत करकरे को शहीद कहा था। मीडिया से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि क्या किसी को अपने ऊपर हुए अत्याचार को नहीं बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मेरे बयान का कोई दूसरा मतलब निकालते हैं तो इसका मतलब है आप भी अपराधी और पापी हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1156712508436230145?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या कहा था साध्वी प्रज्ञा ने
लोकसभा चुनाव में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भाजपा ने भोपाल लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था। चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी ने कहा था- मुझे मालेगांव ब्लास्ट केस में फंसाया था। इस दौरान मैंने हेमंत करकरे को बताया था कि तुम्हारा सर्वनाश हो जाएगा, वो अपने कर्मों की वजह से मरे हैं। साध्वी ने यह भी कहा था कि हेमंत ने मेरे साथ काफी गलत व्यवहार किया था। साथ ही साध्वी का यह भी आरोप लगाया था कि मुझे वह तरह-तरह की यातनाएं देते थे। इस केस में वे मुझे गलत तरीके से फंसाए थे।
 

 

साध्वी ने कहा था कि मैंने करकरे को बोला था कि तेरा सर्वनाश होगा। ठीक सवा महीने में सूतक लगता है। जिस दिन मैं गई थी उस दिन इसके सूतक लग गया था और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने इसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ।

Home / Bhopal / RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा- हेमंत करकरे ने एक महिला पर किया था जुल्म, आंतकी की गोली से मरे इसलिए शहीद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.