scriptआरटीओ: बायोमेट्रिक्स अटेंडेंस से कर्मचारियों पर बढ़ गया एक्सीडेंट का खतरा | rto employees opposing biomatrics attendence | Patrika News

आरटीओ: बायोमेट्रिक्स अटेंडेंस से कर्मचारियों पर बढ़ गया एक्सीडेंट का खतरा

locationभोपालPublished: Apr 25, 2019 01:45:41 am

Submitted by:

Sumeet Pandey

थंब इंप्रेशन से बचने कर्मचारी बना रहे नए नए बहाने, आरटीओ ने थमाया नोटिस

rto

आरटीओ: बायोमेट्रिक्स अटेंडेंस से कर्मचारियों पर बढ़ गया एक्सीडेंट का खतरा

भोपाल. क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में बायोमेट्रिक्स सिस्टम से हाजिरी लगाने को लेकर कर्मचारी और आरटीओ कार्यालय आमने सामने आ गया है। कर्मचारी जहां इससे बचने के लिए रोज नए बहाने बनाकर थंब इंपे्रशन से बचने की कोशिश कर रहे हैं तो अधिकारी कर्मचारियों पर समय पर ऑफिस आने का दवाब बना रहे हैं। बुधवार को आरटीओ ने थंब इंप्रेशन ना लगाने वाले कर्मचारिशें को नोटस भी जारी किया। मालूम हो कि आरटीओ में ाकम समय पर शुरू हों, कर्मचारी नियमित रूप से दफ्तर आए, इसके लिए बीते महीने से थंब इंप्रेशन की शुरूआत की गई थी। इस कवायद से आरटीेओ में आने वाले लोग भी खुश थे क्योंकि अमूमन 12 बजे के बाद आने वाले कर्मचारी भी अब समय पर मिल रहे थे। यह बदलाव कर्मचारियों को रास नहीं आ रहा, ऐसे में वो थंब इंप्रेशन से बचने हर रोज नए बहाने बना रहे हैं।
जल्दी आने में हो सकता है एक्सीडेंट

कर्मचारियों का कहना है कि वे हर रोज दफ्तर आते हैं फिर बायोमेट्रिक क्यों लागू करना। कर्मचारियों की दलील है कि वे अक्सर कार्यालय के काम से बाहर जाते हैं ऐसे में अंगूठा नहीं लगा पाते और उनकी गैर हाजिरी दर्ज हो जाती है। वहीं कुछ कर्मचारियों का कहना है कि तय समय पर अगर अंगूठा ना लगाओ तो सैलरी कटने का डर रहता है। हमें भागते हुए ऑफिस आना पड़ता है, ऐसे में एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ गया है।
कार्यालय में समय पर कार्य हो इसके लिए बायोमेट्रिक सिस्टम लागू किया गया है। जो कर्मचारी इसका पालन नहीं कर रहा उसे नोटिस जारी किया गया है।

संजय तिवारी, आरटीओ

इस सिस्टम के बाद कर्मचारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो कर्मचारी शासकीस कार्य से भी कहीं जाता है तो उसकी अनुपस्थिति दर्ज हो जाती है। इससे बेहतर है कि मैन्युअन हाजिरी लगाई जाए।
श्याम यादव, श्याम यादव, मप्र तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो