scriptये 4 राशि वाले होते है सबसे भाग्यवान, रुपया, पैसा, बंगला गाड़ी सब होता है पास, चेक कर लें अपनी राशि | sabse bhagyashali rashi konsi hoti hai | Patrika News

ये 4 राशि वाले होते है सबसे भाग्यवान, रुपया, पैसा, बंगला गाड़ी सब होता है पास, चेक कर लें अपनी राशि

locationभोपालPublished: Sep 11, 2018 11:46:27 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

ये 4 राशि वाले होते है सबसे भाग्यवान, रुपया, पैसा, बंगला गाड़ी सब होता है पास, चेक कर लें अपनी राशि

manokamna purti ke gupt upay

manokamna purti ke gupt upay

भोपाल। वैसे तो ये बात सच है कि इंसान की किस्मत उसे प्रकृति से ही मिलती है। धरती में जन्म लेने के बाद इंसान के कर्म भी इंसान की किस्मत में चार चांद लगा देते है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि पुराणों में भी इस बात की उल्लेख किया गया है कि इंसान अपने कर्मों से ही अपनी किस्मत को लिखता है। ज्योतिषों की मान्यता के अनुसार इंसान में गुण उसकी राशि के अनुसार ही उत्पन्न होते है। पंडित जी बताते है कि किसी की राशि की जानकारी के द्वारा उस व्यक्ति के स्वभाव व व्यवहार को पूरी तरह से जाना जा सकता है। साथ ही उसके जीवन में होने वाली कई घटनाओं का भी पता लगाया जा सकता है। आज पंडित जी आपको चार ऐसी राशि के बारे के बारे में बताने वाले है जो अपने जीवन में काफी सफल होते है। जानिए कौन सी हैं वे चार राशियां….

sabse bhagyashali rashi

वृषभ राशि

अमीर बनने की लिस्ट में सबसे पहला नाम है वृषभ राशि का। इस राशि के लोग काफी अच्छी किस्मत लेकर पैदा होते है। पंडित जी बताते है कि शुक्र शासित वृषभ राशि दुनिया की सबसे खूबसूरत और लग्जीरियस चीजें खरीदने के शौकीन होते हैं। इस राशि के लोगों को कभी भी औसत दर्ज की चीजें पसंद नहीं होती है। यही कारण है कि ये खूब कमाते भी हैं। शुक्र ग्रह, धन, विलासिता और रोमांस का ***** है तो जिन लोगों की राशि वृषभ होती है वो विलास और वैभव से जीने के लिए धन कमाने के अवसर ढूंढ़ ही लेते हैं। साथ ही जीवन को ऐशो-आराम से जीना पसंद करते है।

मेष राशि

इस राशी के जातक बहुत ही ऊर्जा वान माने जाते है ,ये लोग हमेशा सक्रीय रहते है ,रुकना इनके स्वभाव में नहीं है ,ये किसी पर भरोशा नहीं करते ,यदि इनको कोई रोकने का प्रयास करता है. तो ये उसे से दूर रहना पसंद करते है। ये लोग अपने कार्य में लगे रहते है ,इन्हें दुनिया से कोई लेना देना नहीं होता है। इस राशि के जातक भीड़ में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, वे दूसरों से अलग दिखना चाहते हैं। उनकी यह चाहत होती है कि लोग उन्हें नोटिस करें, उनकी तारीफ करें और उन्हें अपना आदर्श मानें।

sabse bhagyashali rashi

वृश्चिक राशि

तीसरी राशि है वृश्चिक। वृश्चिक राशि के जातकों को भी भौतिक वस्तुओं से बहुत ज्यादा लगाव होता है। गाड़ी, बड़े मकान, कोई बहुत फैली हुई संपत्ति इन्हें ये सब चीजें बहुत आकर्षित करती है। इस राशि के लोग कुछ भी बेच सकते हैं। ये दुनिया को अलग नजरिए से देखते हैं। इनके अंदर फोकस करने की गजब क्षमता होती है। ये कबी भी किसी भी काम को करने में पीछे नहीं रहते है। आगे से बढ़कर हर चीज में हिस्सा लेते है।

तुला

तुला राशि के जातक ये सिर्फ अवसर की तलाश में रहते हैं। ये भावुक होते हैं और अपने परिवार से बहुत नजदीकी रखते हैं। इनकी ख्वाहिश होती है कि ये अपने परिवार को हर संभव खुशी दे पाएं और उनकी हर इच्छा पूर्ण कर पाएं। इस मानसिकता और स्वभाव की वजह से वो जीतोड़ मेहनत करते हैं ताकि वे अपने परिवार और अपने सपनों को सच कर पाएं। अंत में ये सफलता भी हासिल करते है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो