2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साध्वी ने देश की जनता से मांगी माफी, प्रयश्चित के लिए कर रही हैं 21 प्रहर का मौन और तपस्या

साध्वी ने प्रचार के दौरान दिए थे कई विवादित बयान।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

May 20, 2019

sadhvi

साध्वी ने देश की जनता से मांगी माफी, प्रयश्चित के लिए कर रही हैं 21 प्रहर का मौन और तपस्या

भोपाल. मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहीं। साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयानों को लेकर देश की जनता से माफी मांगी है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर माफी मांगी है। साध्वी ने कहा- चुनावी प्रक्रियाओ के उपरान्त अब समय है चिंतन मनन का। इस दौरान मेरे शब्दों से समस्त देशभक्तों को यदि ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूँ और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा के अंतर्गत प्रयश्चित हेतु 21 प्रहर के मौन व कठोर तपस्यारत हो रही हूं।


चुनाव के दौरान दिए थे कई विवादित बयान
लोकसभा चुनाव के दौरान साद्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था- उन्होंने मुझे मालेगांव ब्लास्ट केस में फंसाया था। इस दौरान मैंने उन्हें बताया था कि तुम्हारा सर्वनाश हो जाएगा, वो अपने कर्मों की वजह से मरे हैं। साध्वी ने यह भी कहा था कि हेमंत ने मेरे साथ काफी गलत व्यवहार किया था और मुझे वह तरह-तरह की यातनाएं देते थे। इस केस में वे मुझे गलत तरीके से फंसाए थे। साध्वी ने कहा था कि मैंने करकरे को बोला था कि तेरा सर्वनाश होगा। ठीक सवा महीने में सूतक लगता है। जिस दिन मैं गई थी उस दिन इसके सूतक लग गया था। और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने इसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ।


दिग्विजय को कहा था आतंकी
सिहोर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दिग्विजय सिंह को आतंकी कहा था। उन्होंने कहा था कि एक आंतकी के लिए अब फिर से एक बार संन्यासी मैदान में है। वहीं, उन्होंने बाबरी मस्जिद को लेकर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे गर्व है कि मैंने मस्जिद गिराया है। इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने उनके तीन दिन के प्रचार में बैन भी लगा दिया था।

गोडसे को कहा था देशभक्त
अभिनेता से नेता बने कमल हासन के बयान पर प्रक्रिया देते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा- नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। नाथूराम गोडसे को आंतकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबान में झांके। ऐसे लोगों को इन चुनावों में जबाव दिया जाएगा।