भोपाल

जीत के बाद पहली बार व्हीलचेयर पर बैठ संसद पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, देखें तस्वीरें

जीत के बाद पहली बार संसद पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा

भोपालMay 25, 2019 / 07:39 pm

Pawan Tiwari

भोपाल. नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए हैं। संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए नेताओं की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुना गया है। देश के तमाम जीते हुए सांसद यहां पहुंचे थे। इसमें भोपाल की नवनिर्वाचित सांसद साध्वी प्रज्ञा भी शामिल थीं।

साध्वी चुनाव जीतने के बाद पहली बार संसद पहुंची हैं। वो संसद व्हीलचेयर पर सवाल होकर पहुंचीं थी। इस दौरान संसद की गैलरी से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसमें साध्वी व्हीलचेयर पर बैठी हुईं दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, साध्वी भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को हारकर संसद पहुंची हैं। चुनावों के दौरान यह सबसे चर्चित सीट रहा था। उन्होंने दिग्विजय को तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। साध्वी मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी रही हैं, इसलिए पूरे चुनाव के दौरान वह चर्चा में रहीं।
https://twitter.com/Piyush_mi/status/1132238251979300865?ref_src=twsrc%5Etfw
 

साध्वी उम्मीदवारी के बाद ही हेमंत करकरे पर बयान देकर सुर्खियों में आ गई थीं। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी। साथ ही पार्टी ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया था। वोटिंग खत्म होने के बाद साध्वी एक बार फिर से नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर फंस गईं। बाद में माफी मांगी तो पीएम मोदी ने कहा कि मैं दिल से उऩ्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।
 

वहीं, सेंट्रल हॉल में पीएम ने भी संबोधन में बड़बोले नेताओं को नसीहत दी है। छपास और दिखास के चक्कर में कुछ भी न बोल दें। आप कुछ बोलते हैं, उससे आपको तो परेशानी होती ही हैं, साथ में दूसरे लोगों की परेशानी भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में इन चीजों से बचिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां कहीं आपसे मीडिया वाले कुछ पूछने लगें तो आप कहिए कि मुझे जानकारी नहीं। एक घंटे बाद पता कर बताऊंगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.