scriptदिग्विजय के लिए 16 साल बाद फिर आई एक संन्यासी, अब समापन के बाद फिर नहीं उग पाएगा: साध्वी | Sadhvi pragya attacks on digvijay singh | Patrika News

दिग्विजय के लिए 16 साल बाद फिर आई एक संन्यासी, अब समापन के बाद फिर नहीं उग पाएगा: साध्वी

locationभोपालPublished: Apr 25, 2019 03:33:27 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

‘दिग्विजय को रोकने के लिए 16 साल बाद फिर मैदान में आई एक संन्यासी’

Sadhvi pragya

दिग्विजय के लिए 16 साल बाद फिर आई एक संन्यासी, अब समापन होगा फिर नहीं उग पाएगा: साध्वी

भोपाल. मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर देश की नजर है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 16 साल बाद चुनावी मैदान में उतरे हैं। भाजपा ने दिग्विजय के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। प्रज्ञा ठाकुर ने नामांकन के बाद चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। गुरुवार को सीहोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए साध्वी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ हमला बोला है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा- दिग्विजय को रोकने के लिए एक संन्यासी मैदान में उतरी है। 16 साल पहले दिग्विजय को हराने के लिए उमा दीदी आईं थी अब मैं आई हूं।

और क्या कहा साध्वी ने
गुरुवार को सीहोर दौरे पर प्रज्ञा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते दिग्विजय सिंह ने सीहोर जिले की 5 फैक्ट्रियां बंद करवा दीं। उन्होंने अपने निजी स्वार्थ के कारण यह फैक्ट्रियां बंद करवाईं हैं और अपना व्यापार बढ़ाया। हजारों लोग बेरोजगार हो गए। प्रज्ञा यही नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकी को समाप्त करने के लिए ही एक संन्यासी सामने आई है। प्रज्ञा ने सीधे तौर पर दिग्विजय सिंह को आतंकी कह दिया। उमा भारती का जिक्र करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा- 16 साल पहले उमा दीदी में 16 वर्षों पहले हराया था तो ये राजनीति करने के लायक नहीं था। अब 16 साल बद जब फिर से उगा है राजनीति कर रहा है जो दूसरी सन्यासी इसका समापन करने आई है। अब फिर कभी नहीं उठ पाएगा।
2003 में उमा भारती ने दी थी करारी शिकस्त
दिग्विजय सिंह 1993 से 2003 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे। 2003 में भाजपा ने मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह के खिलाफ उमा भारती को सामने करके चुनाव लड़ा था। 2003 के चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई थी। इस हार के बाद दिग्विजय सिंह ने 10 सालों के लिए राजनीति से संन्यास ले लिया था। अब 16 साल बाद फिर से दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

उमा भारती भी कर रही हैं हमले
दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा पर भगवा आंतकवाद का आरोप लगाया था। प्रज्ञा ठाकुर ने भी दिग्विजय सिंह के खिलाफ कई बार बयान दिए। प्रज्ञा ठाकुर की छवि हार्ड हिन्दूत्ववादी संत की रही है। अब वो संत से नेता बनी हैं। साध्वी प्रज्ञा के साथ -साथ दिग्विजय सिंह को उमा भारती के भी तीखे हमला को सामना करना पड़ेगा। उमा भारती ने ट्वीट कर भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव प्रचार का एलान किया था।

उमा ने साध्वी के उम्मीदवार बनाए जाने पर जताई थी खुशी
भोपाल से साध्वी प्रज्ञा के उम्मीदवार बनने पर उमा भारती ने कहा था- भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर जी का भाजपा से उम्मीदवार बनने का मैं स्वागत करती हूं तथा उन्हें जीत की अग्रिम बधाई देती हू्ं। मुझे गर्व, संतोष एवं प्रसन्नता है, मेरी मनोकामना पूरी हुई। भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय जी को प्रज्ञा जी चुनाव में पराजित करें, यह बहुत सारे कारणों से बहुत जरूरी है। उनकी जीत में सिर्फ भाजपा ही नहीं जीतेगी, राष्ट्रवाद जीतेगा तथा भारतीय संस्कृति पर आतंक का दाग लगाने की कोशिश करने वाले लोग पराजित होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो