भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार भी उनके बोल बिगड़ गए। उनके मुंह से अपशब्द निकल पड़े। दरअसल, जब सांसद को दाउद गैंग के कथित गुर्गे का फोन आया, जिसमें वो साध्वी की हत्या की धमकी दे रहा है। इसी धमकी भरे फोन को काटते हुए साध्वी भी अपने आप को नहीं रोक सकीं और उन्होंने कहा कि चुप साले मियां की औलाद, कटुए...।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं साध्वी
इधर, साध्वी और दाउद गैंग के गुर्गे की वार्तालाप का वीडियो वायरल होने के बाद वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। कई यूजर कह रहे हैं कि जो भी हो साध्वी को गुस्सा नहीं आना चाहिए और उन्हें अपने आप पर संयम रखना चाहिए। एक यूजर कहता है कि साधू-संत तो सभी को संयमित रहने और अच्छे दूसरों को प्रेरणा देती है, लेकिन ऐसे अपशब्दों से साध्वी के विचारों का पता चलता है।
मोदी भी कह चुके हैं कभी माफ नहीं कर पाउंगा
लोकसभा चुनाव के दौरान साध्वी ने नाथूराम गोडसे को लेकर विवादित बयान दिया था। प्रज्ञा ने गोडसे को देशभक्त बताया था। हंगामा हुआ तो प्रज्ञा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी। फिर कहा था कि मां गांधीजी का बहुत सम्मान करती हूं। इसके बाद भाजपा ने उनसे किनारा कर लिया था, वहीं पीएम मोदी ने भी नाराजगी जताते हुए कहा था कि वे साध्वी प्रज्ञा को कभी दिल से माफ नहीं कर पाएंगे। अमित शाह ने भी उनके बयान की निंदा की थी।
हवाई जहाज में यात्रियों ने सुनाई थी खरी-खरीमैं नाथूराम गोडसे के बारे में दिये गए मेरे बयान के लिये देश की जनता से माफ़ी माँगती हूँ । मेरा बयान बिलकुल ग़लत था । मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का बहुत सम्मान करती हूँ ।
— Sadhvi Pragya singh thakur (@SadhviPragya_MP) May 16, 2019
सांसद के मोबाइल पर भेज दी आपत्तिजनक तस्वीरें, अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुटी सायबर पुलिस
'इनकी जमानत कैंसिल कर जेल भेजना चाहिए'
बंगाल चुनाव के बाद की थी ऐसी टिप्पणी
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार और एक बार फिर सत्ता में आई ममता की सरकार को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी।
मुमताज लोकतंत्र, हिंदुओं @BJP4Bengal के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार, हे कलंकिनी..बस्स्स्। शठे शाठ्यम समाचरेत, टिट फॉर टैट करना ही होगा। राष्ट्रपति शासन और NRC बस यही उपाय हैं। संतो और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। अब तो "राम" बनना ही होगा। यानी साध्वी प्रज्ञा ने पश्चिम बंगाल को मुमताज का लोकतंत्र बताया। साथ ही, उन्होंने हिंदू कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि- अब टिट फॉर टैट करना ही होगा यानी जैसे को तैसा।
दशहरे पर भी बिगड़े थे बोल
सांसद ठाकुर भोपाल के एमवीएम मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुई थी। आयोजकों ने कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा को भी वहां आमंत्रित किया था। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर ऐसे तीखे प्रहार किये, जिससे नाराज होकर विधायक पी.सी शर्मा मंच छोड़कर चले गए। इस दौरान उन्हें भाजपा के एक अन्य नेता राहुल कौठारी ने रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वो नहीं रुके। ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, पहले तो ये लोग हमें प्रताड़नाएं देते हैं, फिर हम जब पीड़ित होते हैं, तो ये हमारे गुमशुदा होने के पोस्टर लगाते हैं। ऐसे लोगों में संवेदनाएं जरा भी नहीं हैं। मैं ऐसे लोगों को लानत देती हूं। ऐसे लोग विधायक बनने के लायक नहीं। ये विधायक बनते हैं, अपने को हिंदू कहते हैं। लेकिन, ये संवेदना हीन हैं। शर्म आनी चाहिए ऐसे कांग्रेसियों को, शर्म आनी चाहिए ऐसे देशद्रोहियों को और मैं कहती हूं कि, इनके लिए भारत में जगह नहीं है। भारत में जो रहेगा, वो सिर्फ राष्ट्रभक्त रहेगा। जो राष्ट्र तोड़ेगा, वो हिंदू होकर राष्ट्रद्रोही कहलाया जाएगा।