scriptबीजेपी सांसद की तबीयत बिगड़ी, अचानक चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंची | sadhvi pragya singh thakur health updates 6 march 2021 | Patrika News

बीजेपी सांसद की तबीयत बिगड़ी, अचानक चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंची

locationभोपालPublished: Mar 06, 2021 03:57:05 pm

Submitted by:

Manish Gite

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, श्वास लेने में तकलीफ के चलते मुंबई रवाना…।

sadhvi.jpg


sadhvi pragya singh thakur health updates 6 march 2021

भोपाल। भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दो दिन से उनका ब्लड प्रेशर की शिकायत के साथ ही श्वास लेने में दिक्कत हो रही थी। साध्वी को चार्टर्ड प्लेन से मुंबई ले जाया गया है।

 

भोपाल से भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( sadhvi pragya singh thakur ) की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार सुबह चार्टर्ड प्लेन से मुंबई ले जाया गया है। उनका ब्लड प्रेशर शनिवार सुबह तक कंट्रोल नहीं हो रहा था। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार शाम तक उनका हेल्थ बुलेटिन जारी हो सकता है।

 

कई बार खराब हो चुकी है तबीयत

भोपाल सांसद की तबीयत फिर बिगड़ी, कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा

sadhvi_pragya589.jpg

कोर्ट में चल रहा है केस

भोपाल सांसद प्रज्ञा मालेगांव धमाके में आरोपी हैं। एनआईए कोर्ट में उनके खिलाफ मामला चल रहा है। साध्वी की बीमारी की वजह से उन्हें कोर्ट में उपस्थित होने की छूट मिली हुई थी।

 

नाथूराम गोडसे की तारीफी की थी

साध्वी अपने विवादित बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। नाथूराम गोडसे से लेकर शहीद आईपीएस हेमंत करकरे तक पर विवादित बयान दे चुकी हैं। इसेक बाद उन्हें माफी तक मांगना पड़ी थी।

sadhvi_2.jpg

विवादों से पुराना नाता

भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का विवादों से पुराना नाता है। वे अपने बयानों से सुर्खियों में आ जाती हैं। सांसद की गुमशुदगी के पोस्टर भोपाल शहर में लग गए थे। इसके बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आई थी। उन्होंने खुद इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि वे दिल्ली के एम्स में उपचार करवा रही हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें एक आंख से दिखना बंद हो गया है। दूसरी आंख से भी उन्हें साफ नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने ब्रेन से लेकर रेटीना तक में सूजन आ गई है। डाक्टरों ने प्रज्ञा को सलाह ही थी कि वे बातचीत कम करें भोपाल में उनके गुमशुदगी के पोस्टर लगाने को कांग्रेस की हरकत बताया था।


दिग्विजय सिंह को हराया था

साध्वी ने लोकसभा का चुनाव भोपाल से लड़ा था और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को हराया था। दिग्विजय सिंह करीब तीन लाख मतों से चुनाव हार गए थे।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ykqmf
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो