scriptमौन तपस्या के बाद विकट्री साइन दिखाते हुए प्रकट हुईं साध्वी, भारत माता की जय के लगाए नारे | sadhvi pragya singh thakur showing victory sign in bhopal | Patrika News

मौन तपस्या के बाद विकट्री साइन दिखाते हुए प्रकट हुईं साध्वी, भारत माता की जय के लगाए नारे

locationभोपालPublished: May 23, 2019 11:20:11 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

रुझानों से गदगद नजर आईं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

sadhvi
भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। शुरुआती जो रुझान आ रहे हैं, उसके मुताबिक भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आगे चल रहे हैं। साध्वी के खिलाफ कांग्रेस से दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन रुझानों में वो काफी पीछे चल रहे हैं।
वहीं, नाथूराम गोडसे पर दिए बयान के साध्वी ने प्रायश्चित करने के लिए 21 पहर का मौन रखा था। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस बयान के लिए देश से माफी मांगी थी। कहा जा रहा था कि साध्वी अब परिणाम के दिन ही लोगों के समाने आएंगी। साध्वी ज्यादातर सीटों पर रुझान आने के बाद समर्थकों के साथ घर की बालकोनी की बाहर आईं।
साध्वी ने आते ही विक्ट्री साइन दिखाईं। फिर दोनों हाथों से वह भारत माता की जय की नारा लगाईं। साध्वी के साथ उनके समर्थकों ने भी भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके साथ ही दोनों हाथ उठाकर नारा लगाती रहीं।
इसके साथ ही साध्वी के घर के बाहर जश्न की तैयारी चल रही है। टेंट और पंडाल लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि साध्वी मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी रही हैं। उनकी उम्मीदवारी शुरु से ही विवादों में रही हैं।
उम्मीदवारी घोषित होने के बाद ही मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था। उनकी मौत उनके श्राप से हुई है। विवाद बढ़ने के बाद माफी मांग ली गई थी। भोपाल में वोटिंग के बाद उन्होंने नाथूराम गोडसे को लेकर विवादित बयान दिया था। बाद में प्रधानमंत्री मोदी को कहना पड़ा था कि मैं उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।
अब रुझानों में साध्वी विजयी की ओर आगे बढ़ रही हैं। इसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। फिलहाल लोगों को फाइनल रिजल्ट का इंतजार है। उसके बाद भव्य जश्न का आयोजन सभी जगहों पर किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो