scriptभाजपा सांसद के बयान के बाद कांग्रेस का तंज, अस्पताल में खोले जाएं ‘गौमूत्र वार्ड’ | sadhvi pragya statement on cow urine, congress reply | Patrika News

भाजपा सांसद के बयान के बाद कांग्रेस का तंज, अस्पताल में खोले जाएं ‘गौमूत्र वार्ड’

locationभोपालPublished: May 17, 2021 05:45:34 pm

Submitted by:

Manish Gite

sadhvi pragya statement: गौमूत्र पीने से कोरोना का इलाज करने वाले बयान से चर्चाओं में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर।

sadhvi.jpg

 

भोपाल। भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (bjp mp) एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार वे गौमूत्र से कोरोना को ठीक करने का दावा करके चर्चाओं में हैं। इस पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा की सरकार (bjp govt) को मध्यप्रदेश के अस्पतालों में गौमूत्र वार्ड बना देना चाहिए। जहां भाजपा और संघ के मरीजों का इलाज कराना चाहिए। बकायदा इस पर वैज्ञानिक शोध भी होना चाहिए।

 

यह भी पढ़ेंः वैक्सीनेशन: रात 3 बजे भी तुरंत बुक हो जाते हैं सभी स्लॉट, अब क्राइम ब्रांच कर रही है जांच

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81bprs

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने एक वीडियो जारी कर भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (bhopal member of parliament) पर तंज कसा है। उन्होंने भाजपा की वैज्ञानिक सांसद कहकर उन्हें संबोधित किया है। गुप्ता ने कहा है कि प्रज्ञा सिंह (pragya singh thakur) का बयान आया है कि गौमूत्र (cow urine) से कोरोना ठीक होता है, वे गौमूत्र लेती हैं जिससे उन्हें कोरोना हो नहीं पाया और कई लोगों पर उन्होंने इसके प्रयोग भी किए।

 

यह भी पढ़ेंः अनुकंपा नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला, सीएम ने कहा- ऐसी योजनाओं से मिलेगी राहत

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि उनकी समझ के आधार पर देश के किसी भी मेडिकल कालेज में या भोपाल में गौमूत्र वार्ड बनाया जाए। जो उनकी बातों पर विश्वास करते हैं, उन भाजपा या संघ के पेशेंट्स का इलाज गौमूत्र के माध्यम से किया जाए। और इसकी वैज्ञानिक स्थापना की जाए। रोज पूरे देश को दिग्भ्रमित करने में भाजपा के लोग अपनी ऊर्जा नष्ट करते हैं और देश को बहकाते रहते हैं। यह प्रक्रिया समाप्त होगी। इसका वैज्ञानिक शोध किया जाए। बकायदा मेडिकल कालेज में गौमूत्र बीट नाम से इसकी बीट स्थापित की जाए और बकायदा उसमें ट्रीटमेंट किया जाए।

 

यह भी पढ़ेंः

https://www.dailymotion.com/embed/video/x814skq
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो