scriptसोनिया-राहुल गांधी की देशभक्ति पर बीजेपी सांसद ने उठाए गंभीर सवाल | Sadhvi Pragya Thakur Big Statement On Sonia And Rahul Gandhi | Patrika News

सोनिया-राहुल गांधी की देशभक्ति पर बीजेपी सांसद ने उठाए गंभीर सवाल

locationभोपालPublished: Jun 28, 2020 09:44:11 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (SADHVI PRAGYA THAKUR ) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (CONGRESS PRESIDENT SONIA GANDHI) और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) पर बड़ा हमला बोला है, साध्वी ने सोनिया-राहुल की देशभक्ति को लेकर सवाल उठाए हैं।

sonia-rahul.jpg

भोपाल. भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाए हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रभक्त कैसे हो सकता है।

 

सोनिया गांधी विदेशी महिला- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
सोनिया गांधी और राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी विदेशी महिला हैं और उनके गर्भ से पैदा हुआ व्यक्ति कैसे राष्ट्रभक्त हो सकता है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में न तो सभ्यता है और न ही संस्कार तो फिर राष्ट्रभक्ति कहां से आएगी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ये भी कहा कि व्यक्ति दो देशों की सदस्यता लेकर बैठा हो वो राष्ट्रभक्त कैसे हो सकता है ? सांसद साध्वी ठाकुर के इस बयान से एक बार फिर प्रदेश की सियासत गर्मा सकती है।

 

pragya_thakur_5430375_835x547-m.jpg

बयानों से सुर्खियों में रहती हैं साध्वी
बता दें कि भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इससे पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के ठीक बाद उन्होंने संसद में नाथूराम गोड़से को देशभक्त कह दिया था और तब उनके इस बयान की काफी निंदा भी हुई थी। कांग्रेस ने लोकसभा के दौरान ही जमकर हंगामा किया था और बाद में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मीडिया को दी अपनी सफाई में ये कहा था कि वो देशभक्त उधम सिंह के बारे में बोल रही थीं। पीएम नरेन्द्र मोदी तकग साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान से काफी नाराज नजर आए थे और उन्होंने ये तक कह दिया था कि भले ही प्रज्ञा ठाकुर ने इसे लेकर माफी मांग ली है लेकिन वो मन से कभी उन्हें माफ नहीं कर पाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो