scriptराहुल गांधी को दो- चार बेल्ट भी लग गए तो यहां से इटली तक के राज उगल देंगे- साध्वी प्रज्ञा | Sadhvi says if Rahul gets two or four belts he spill all the secrets | Patrika News

राहुल गांधी को दो- चार बेल्ट भी लग गए तो यहां से इटली तक के राज उगल देंगे- साध्वी प्रज्ञा

locationभोपालPublished: Jul 05, 2022 07:01:43 pm

सूबे में इनदिनों निकाय चुनावों को लेकर सियासी तपिश परवान पर है। जिसको लेकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में साध्वी प्रज्ञा सभा कर रही थी। तभी उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में राहुल गांधी को ईडी ने मारने- पीटने नहीं बुलाया था। साथ ही साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि वो तो साध्वी प्रज्ञा सिंह को मारने और पीटने के लिए कांग्रेस ने षडयंत्र करके बुलाया था।

sadhvi_pragya_news.png

राजधानी भोपाल से भाजपा की सासंद साध्वी प्रज्ञान ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है। दरअसल भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा राहुल गांधी पर निशाना साध रही थी। लेकिन इस दौरान इतना गुस्सा हो गईं की शब्दों की मर्यादा ही भूल गईं। साध्वी प्रज्ञा ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने नव वर्ष तक प्रताड़ना सही लेकिन नैतिकता नहीं छोड़ी। राहुल गांधी को दो- चार बेल्ट भी लग गए तो यहां से इटली तक के राज उगल देंगे।
सूबे में इनदिनों निकाय चुनावों को लेकर सियासी तपिश परवान पर है। जिसको लेकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में साध्वी प्रज्ञा सभा कर रही थी। तभी उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में राहुल गांधी को ईडी ने मारने- पीटने नहीं बुलाया था। साथ ही साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि वो तो साध्वी प्रज्ञा सिंह को मारने और पीटने के लिए कांग्रेस ने षडयंत्र करके बुलाया था। मैं तो कहती हूं जितने बेल्ट मुझे पड़े, जितना उठा- उठा कर मुझे पटका गया और जिस प्रकार से मुझे मारने का प्रयास किया गया। मैं कहती हूं कि अगर दो- चार बेल्ट और करंट राहुल गांधी को पड़ जाते तो िनको परखे याद आ जाते।
जमकर चल रहे इनदिनों शब्दबाण

इनदिनों सूबे में नेताओं को शब्दबाण जमकर चल रहे हैं। बता दें कल शाम पांच बजे से चुनाव का शोर थम गया है। लेकिन डोर टू डोर कैंपेन अब चालू है। लिहाजा निकाय चुनावों की तपिश के चलते दोनों ही दलों के दिग्गज नेता आमने- सामने है और एक दूसरे पर जबरदस्त शब्दों के बाण छोड़ रहे हैं। क्योंकि निकाय चुनाव दोनों ही दलों के लिए अग्निपरीक्षा जैसे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो