scriptभगवान सहस्रबाहु की पूजा, दीपमालाएं सजाकर दिया 100 प्रतिशत मतदान का संदेश | Sahastrabaahu Jayanti 2018 | Patrika News

भगवान सहस्रबाहु की पूजा, दीपमालाएं सजाकर दिया 100 प्रतिशत मतदान का संदेश

locationभोपालPublished: Nov 15, 2018 02:28:05 am

Submitted by:

Bharat pandey

कलार समाज ने धूमधाम से मनाई सहस्रबाहु जयंती, मप्र के नक्शे में दीपों से प्रस्तुति जिद करो, वोट करो, जय कलार

Sahastrabaahu Jayanti 2018

Sahastrabaahu Jayanti 2018

भोपाल। शहर के धार्मिक आयोजनों में भी मतदान को लेकर जागरुकता का नजारा दिखाई दे रहा है। बुधवार को कलार समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर सहस्रबाहु भगवान की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य आयोजन शाहपुरा झील पर किया गया। यहां समाज की ओर से दस हजार दीपों से दीपदान किया गया। इस दौरान दीपमालाएं सजाकर दीपों से 100 प्रतिशत मतदान, जय सहस्त्रबाहु, जिद करो, वोट करो, जय कलार लिखकर प्रस्तुति दी और समाज के लोगों को मतदान के लिए जागरुक किया।

शहर में सहस्रबाहु जयंती का आयोजन जगह-जगह किया गया। शाम को ई-8 बसंत कुंज स्थित सहस्रबाहु मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। सहस्रबाहु जयंती पर दीपदान का बड़ा महत्व है। लिहाजा इस बार समाज में मतदान के प्रति जागरुकता लाने के लिए दीपों से मतदान का संदेश दिया गया। तकरीबन दस हजार दीपों से यहां आराधना हुई और दीपदान किया गया। सहस्रबाहु कलचुरी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम शिवहरे ने बताया कि सहस्रबाहु जयंती पर हर साल हम किसी विशेष संदेश के साथ दीपदान करते हैं। इस साल चुनाव है, इसलिए समाज के लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए मतदान करने के संदेश के साथ इस बार आयोजन किया गया, इसके पीछे उद्देश्य यहीं है कि समाज के सभी लोग मतदान कर अपना कत्र्तव्य का निर्वाह करे, और एक बेहतर सरकार बनाने के लिए आगे आए। दीपदान के बाद यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें अनेक बच्चों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके राजौ मालवीय, कल्पना राय, सुनील मालवीय, प्रदीप राय, मोहन जैसवाल, शिशुपाल जैसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

शहर में जगह-जगह
शहर में सहस्रबाहु जयंती का आयोजन अनेक स्थानों पर किया गया। इस मौके पर शहर के सहस्रबाहु मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, हवन, प्रसाद वितरण और भंडारे हुए। सुबह एकांत पार्क के पास स्थित कलचुरी भवन स्थित सहस्रबाहु मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई, इसके बाद हवन और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। इसी प्रकार लाम्बाखेड़ा बैरसिया रोड स्थित रिश्ता मैरिज गार्डन में भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाजजनों ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की और महाआरती हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसी प्रकार पैलेस गार्डन आनंद नगर में भी भगवान सहस्रबाहु अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसके बाद यहां यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो