scriptकमलनाथ के करीबी ने कहा- दिग्विजय-लक्ष्मण कहां तक पढ़ें हैं खोजबीन करना चाहिए, पता चलेगा कौन बुद्धिमान है | Sajjan Singh Verma said- Attacked on Laxman Singh | Patrika News

कमलनाथ के करीबी ने कहा- दिग्विजय-लक्ष्मण कहां तक पढ़ें हैं खोजबीन करना चाहिए, पता चलेगा कौन बुद्धिमान है

locationभोपालPublished: Aug 08, 2020 01:53:21 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

लक्ष्मण सिंह कई बार अपनी पार्टी के नेताओं पर सवाल

कमलनाथ के करीबी ने कहा- दिग्विजय-लक्ष्मण कहां तक पढ़ें हैं खोजबीन करना चाहिए, पता चलेगा कौन बुद्धिमान है

कमलनाथ के करीबी ने कहा- दिग्विजय-लक्ष्मण कहां तक पढ़ें हैं खोजबीन करना चाहिए, पता चलेगा कौन बुद्धिमान है

भोपाल. कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले सज्जन सिंह वर्मा ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भाई लक्ष्मण सिंह पर हमला बोला है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ये कलयुग है औऱ यहां ऐसे भी लोग हैं जो अपने बुजुर्गों और पुरजों पर भी
सवाल उठाते हैं।
//www.dailymotion.com/embed/video/x7vgj7g?autoplay=1?feature=oembed
क्या कहा सज्जन सिंह वर्मा ने?
दरअसल, लक्ष्मण सिंह ने राम मंदिर को लेकर अपनी पार्टी के सीनियर नेताओं पर निशाना साधा था। इस पर पलटवार करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- भगवान राम और लक्ष्मण त्रेता युग में पैदा हुए थे लेकिन अब कलयुग है। कलयुग में उस तरह के लोग भी पैदा हो रहे हैं जो अपने पुरखों में और अपने वशिष्ठों पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। मेरा तो अनुरोध है कि दिग्विजय सिंह कहां तक पढ़े हैं और लक्ष्मण सिंह कहां तक पढ़ें हैं ये खोजबीन कर लें तो पता चल जाएगा कि कौन बुद्धिमान हैं और कौन कमजोर बुद्धिमान है।
क्या कहा था लक्ष्मण सिंह ने?
दरअसल, अक्सर अपने बयानों और ट्वीट के कारण सुर्खियों में रहने वाले लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस के शुद्धिकरण और हनुमान चालीसा का पाठ करने को लेकर कहा था कि- कांग्रेस पार्टी सही मुद्दों को उठाती है, नेता सही मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। धार्मिक मुद्दों से हटकर शुद्धिकरण और जय श्री राम कांग्रेस करेगी तो पार्टी का वोट नहीं बढ़ेगा। ‘हमें केवल दल बदल, विकास और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो