scriptमध्यप्रदेश में प्रतिबंधित होगी सलमान खुर्शीद की किताब | Salman Khurshid's book will be banned in Madhya Pradesh | Patrika News

मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित होगी सलमान खुर्शीद की किताब

locationभोपालPublished: Nov 12, 2021 08:38:54 pm

——————————– गृहमंत्री ने कहा कि कानूनी राय लेकर प्रतिबंध लगाएंगे——————————-

To demand the removal of the municipality EO, the Jahazpur BJP city pr

To demand the removal of the municipality EO, the Jahazpur BJP city pr


भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स को मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित किया जाएगा। गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया है। नरोत्तम ने कहा कि निंदनीय पुस्तक है। हिन्दुत्व को खंडित करने और बांटने का कोई अवसर ये कांग्रेस नेता नहीं छोड़ते हैं। हम इस किताब को मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित करेंगे। इसके लिए कानून विशेषज्ञों की राय लेकर कदम उठाए जाएंगे। मीडिया से बातचीत में नरोत्तम ने कहा कि भारत देश को खंडित करने, भारत तेरे टुकडे होंगे वाले विचार वाले से मिलने सबसे पहले राहुल गांधी गए थे। इस विचार को ही सलमान खुर्शीद आगे बढ़ा रहे हैं। महान भारत नहीं, बदनाम भारत है कमलनाथ ने कहा था ये लोग उसे ही आगे बढा रहे हैं। ये लोग हमारी आस्था पर प्रहार करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। सुप्रीमकोर्ट कह चुका है कि हिन्दुत्व जीवन जीने की पध्दति है। ये उस पर भी सवाल उठाते हैं। सोनिया गांधी स्पष्ट करें कि वह किसके साथ है। यह किताब देश में वैमनस्यता बढ़ाएगी।
————————–
ये है मामला-
दरअसल, सलमान खुर्शीद की इस किताब में द सैफ्रन स्काई चैप्टर में हिन्दुत्व को लेकर टिप्पणी की गई है। इसमें हिन्दुत्व को लेकर आईएसआई और बोको हरम से तुलना की गई है। इस कारण भाजपा इस किताब को लेकर बेहद नाराज और आक्रामक है।
————————–
इधर, प्रज्ञा भी आक्रामक- दूसरी ओर भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी इस किताब को लेकर नाराजगी जताई है। शुक्रवार को प्रज्ञा ने कहा कि हिन्दुत्व को आतंकी संगठन से जोडऩे वाले लोग विधर्मी हैं। ये लोग पाकिस्तान में होते तो इनको पता चलता कि आईएसआई क्या है। ये लोग कभी लौटकर भी न आ पाते। हिंदुत्व सेवाभाव रखता है, इसलिए ये यहां सुरक्षित हैं। कांग्रेस भी अब विक्षिप्तों की पार्टी बन गई है। हिंदुत्व, हिंदू, भगवा, सनातन धर्म, यह सब इनकी समझ से परे हैं।
————————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो