scriptलॉकडाउन में अब सांची पार्लर से भी ले सकेंगे किराने का सामान, घर भी पहुंचाएंगे | Sanchi Parlour in Bhopal | Patrika News
भोपाल

लॉकडाउन में अब सांची पार्लर से भी ले सकेंगे किराने का सामान, घर भी पहुंचाएंगे

लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर 103 सांची पार्लर को किया तैयार
 

भोपालApr 09, 2020 / 02:11 am

govind agnihotri

लॉकडाउन में अब सांची पार्लर से भी ले सकेंगे किराने का सामान, घर भी पहुंचाएंगे

लॉकडाउन में अब सांची पार्लर से भी ले सकेंगे किराने का सामान, घर भी पहुंचाएंगे

भोपाल. शहर के थोक एवं फुटकर व्यापारियों से स्टैंडर्ड मानक खाद्य सामग्री के पैकेट बनवाकर घर-घर बेचा जाएगा। शहर में स्थित 103 सांची पार्लर के माध्यम से भी खाद्य सामग्री के पैकेट सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक बेचे जाएंगे। स्टैंडर्ड खाद्य सामग्री के पैकेट में आटा, दाल-चावल, चीनी, चायपत्ती, तेल, मसाले रखे जाएंगे और इन्हें उचित मूल्यों पर घर-घर विक्रय किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा के लिए 300, 500 एवं 700 रुपए मूल्य के पैकेट उपलब्ध रहेंगे। प्रशासन के अफसरों से बैठक में ये तय किया गया। व्यापारियों के लोडिंग ऑटो से भी सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक घर-घर खाद्य सामग्री के विक्रय के पैकेट भेजे जाएंगे।

खाद्य सामग्री के पैकेट यहां मिलेंगे
गौतम नगर पार्लर गौतम नगर, सोनागिरी पार्लर सोनागिरी, हनी पार्लर नेहरू नगर, प्रथम पार्लर नबीबाग करोंद, डिपो 10 नंबर सांई बोर्ड के पास, डिपो नं. 595 शाहपुरा लाइन, डिपो नं. 493 शाहपुरा थाना, माश्री पार्लर, हमीदिया पार्लर, न्यू मेघा पार्लर हमीदिया अस्पताल, आश्रय पार्लर, मधुर पार्लर, नीलम पार्लर जवाहर चौक, डिपो नं. 499 25वी वटालियन गेट के पास, ग्रीन सिटी पार्लर नियर आरा मॉल त्रिलंगा, पूनम पार्लर, चीनी पार्लर, इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने, आस्था पार्लर न्यू मार्केट टीटी नगर, माया पार्लर षिवाजी नगर, एमएलए पार्लर, डिपो नं. 111 सागर स्कूल एम्स रोड, आकाशवाड़ी पार्लर श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन के सामने, डिपो नं. 475, संजय पार्लर बाणगंगा, डिपो नं. 195, डिपो नं. 600, डिपो नं. 169 बैरागढ़ भोपाल, डिपो न. 31, शिवशक्ति पार्लर वरदान हॉस्पिटल के पास जहांगीराबाद, डिपो नं. 545, डिपो नं. 103 मैदा मिल के सामने, डिपो नं. 463 कल्याण नगर करोंद मण्डी के पास, पीपुल्स पार्लर पीपुल्स हास्पिटल के सामने, डिपो नं. 236 करोंद भोपाल, डिपो नं. 290 जेके रोड भरत नगर, देवेन्द्र पार्लर नरेला जोड, मोरे पार्लर टी.बी. हास्पिटल, डिपो नं. 165, डिपो नं. 72, डिपो नं. 180 गुरुद्वारे के सामने ईदगाह हिल्स, डिपो नं. 71 परीबाजार, बरखेड़ा पार्लर बरखेड़ा, सेकंड स्टॉप पार्लर बस स्टॉप के पास, रानू पार्लर एम्स गेट 2 के पास, डिपो नं. 552, सहयाद्री पार्लर डिपो चैराहे के पास, विद्या नगर पार्लर विद्या नगर, घरोंदा पार्लर, विजय श्री पार्लर, तिलक नगर पार्लर, बैकुंठ पार्लर, ईश्वर नगर पार्लर, डिपो नं. 311, डिपो नं. 185, डिपो नं. 479, डिपो नं. 459, डिपो नं. 230, डिपो नं. 448, डिपो नं. 449, डिपो नं.461, डिपो नं. 509।

इसके अलावा डिपो नं. 286, डिपो नं. 583, डिपो नं.427, डिपो नं.342, डिपो नं.456, डिपो नं. 365, डिपो नं. 527, डिपो नं. 303, धेनू पार्लर, खालसा पार्लर सर्वधर्म, बीमाकुंज पार्लर बीमाकुंज, डिपो नं. 415 मन्दाकिनी, डिपो नं. 540 सिग्नेचर, आईडीपी पार्लर आईडी कॉलोनी, डिपो नं. 513 कजलीखेडा, डिपो नं. 30 बांसखेडी, डिपो नं. 304 प्रिंयका नगर, एच-1 पार्लर, डिपो नं. 339, डिपो नं. 265, डिपो नं. 254, परमार पार्लर, डिपो नं. 291, डिपों नं. 370, आदिनाथ पार्लर, डिपो नं. 465, डिपो नं. 312, 7 एकड़ पार्लर, जय हनुमान पार्लर, बजरंग पार्लर, फौजी पार्लर, ईष पार्लर, नुपुर पार्लर, महाकाल पार्लर, डिपो नं. 57, डिपो नं. 67, डिपो नं. 419, लायंस क्लब पार्लर, सागर पार्लर, वैशाली पार्लर, गुरुवन पार्लर स्थापित है और इन पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री के पैकेट विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Home / Bhopal / लॉकडाउन में अब सांची पार्लर से भी ले सकेंगे किराने का सामान, घर भी पहुंचाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो