scriptस्व सहायता समूह की तरफ से करवा चौथ पर बेचे जाएंगे संस्कार हैंपर | Sanskar hampers will be sold on Karva Chauth on behalf of Self Help Gr | Patrika News

स्व सहायता समूह की तरफ से करवा चौथ पर बेचे जाएंगे संस्कार हैंपर

locationभोपालPublished: Oct 19, 2021 10:32:10 pm

– महिलाओं को कपड़ा और हौजरी बाजार से जोडऩे का प्रयास, अभी 101 संस्कार हैंपर किए हैं तैयार

स्व सहायता समूह की तरफ से करवा चौथ पर बेचे जाएंगे संस्कार हैंपर

स्व सहायता समूह की तरफ से करवा चौथ पर बेचे जाएंगे संस्कार हैंपर

भोपाल. जिला प्रशासन ने एक और अभिनव पहल शुरू की है। इसके तहत बुधवार को जनपद पंचायत बैरसिया में एक खास आयोजन कर संस्कार हैंपर बेचे जाएंगे। आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा करवा चौथ पर्व के लिए तैयार किए गए संस्कार हैम्पर में जरी वर्क साड़ी और हस्त निर्मित ज्वैलरी साथ श्रंगार का सामान होगा। स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका सुनिश्चित करने की दिशा में जिला पंचायत भोपाल द्वारा एक और विनम्र प्रयास किया जा रहा है। करीब 101 संस्कार हैम्पर तैयार किये गए हैं, जो बाजार में विक्रय के लिए रखे जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ विकास मिश्रा ने बताया कि ये अपने आप में अनोखा प्रयोग होगा जो जिला पंचायत भोपाल की तरफ से किया जा रहा है। इसमें स्व सहायता समूहों की महिलाओं को सीधे कपड़ा और हौजरी बाजार से जोड़ा जाएगा। अगर ये सफल होता है तो इससे महिलाओं के और आगे की राह खुलेगी। इस काम को और भी स्व सहायता समूह बड़े स्तर पर काम कर संस्कार हैंपर तैयार कराए जाएंगे।

नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार से सम्मानित
भोपाल जिले के फंदा विकासखंड की ग्राम पंचायत निपानिया सूखा में स्वच्छता पाठशाला आयोजित हुई।शनिवार को प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव द्वारा जनपद पंचायत फन्दा के अनेक ग्रामो का भ्रमण कर ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का जायज़ा लिया।
श्री उमराव ने ग्राम पंचायत परवलिया सड़क में प्रगतिरत ग्रेबल रोड एवं स्वच्छ भारत मिशन अर्न्तगत सेग्रिगेशन नाडेफ एवं ग्राम पंचायत झिरनिया में निर्मित स्टाप डेम का निरीक्षण किया।

 

कलेक्टर बोले इससे बढ़ेगी आजीविका
महिलाओं की आजीविका के लिए जिला पंचायत की तरफ से किए जा रहे इस कार्य को लेकर कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि इससे समूहों की महिलाओं की आजीविका के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। वे गांव से निकल कर शहर की तरफ अपने बनाए संस्कार हैंपर बेच भी सकती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो