script‘सावन की लहरिया’ थीम पर पार्टी, देखें तस्वीर | Patrika News
भोपाल

‘सावन की लहरिया’ थीम पर पार्टी, देखें तस्वीर

6 Photos
5 years ago
1/6

मालवीय नगर स्थित एक होटल में स्टार एन स्काय ग्रुप की ओर से संगीता मिश्रा और भावना चौहान की होस्टिंग में 'सावन की लहरिया' थीम पर पार्टी हुई।

2/6

इस पार्टी में 17 महिलाएं शामिल हुईं। पार्टी में सभी महिलाएं मल्टी कलर लहरिया साड़ी पहनकर आईं।

3/6

पार्टी में सब कुछ सावन पर ही आधारित था। इस दौरान जो गेम्स भी खेले गए वो भी सावन पर ही थे।

4/6

पार्टी में सावन के सांग्स पर महिलाओं ने जमकर डांस किया, जिसमें सावन आया है, टिप टिप बरसा पानी, आज ब्लू है पानी व अन्य शामिल रहे। पार्टी के दौरान पानी भी बरसा, जिसमें महिलाओं ने पानी में खूब मस्ती की।

5/6

सावन थीम पर मालवीय नगर स्थित एक होटल में स्टार एन स्काय ग्रुप की ओर से ‘सावन की लहरिया’ थीम पर पार्टी आयोजित की गई। इस पार्टी में 17 महिलाएं शामिल हुईं। पार्टी में सभी महिलाएं मल्टी कलर लहरिया साड़ी पहनकर आईं। पार्टी में सब कुछ सावन पर ही आधारित था।

6/6

रंग-बिरंगे छाते लिए लहरिया साड़ी पहनीं महिलाओं ने हाउसी खेला, जिसमें हाउस के नाम रिमझिम, बादल, सावन, मेघा और कालीघटा थे। वहीं छाते से संबंधित गेम्स भी खेले गए।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.