scriptसावन मेला: पेड़ों पर डाले झूले व लगाई मेहंदी, सावन गीतों पर झूमे कलेक्टर-विधायक | Sawan Mela 2019in madhya pradesh | Patrika News

सावन मेला: पेड़ों पर डाले झूले व लगाई मेहंदी, सावन गीतों पर झूमे कलेक्टर-विधायक

locationभोपालPublished: Aug 14, 2019 04:31:45 pm

गायब होती संस्कृति को फिर से जीवंत बनाने शहर में पहली बार आयोजित हुआ सावन मेला…

shravan jhule
भोपाल। गायब होती संस्कृति को जीवंत बनाने अशोकनगर शहर में पहली बार सावन मेले का आयोजन किया गया। इसके लिए पेड़ों पर झूले डाले और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को मेंहदी रचाई।

साथ ही डीजे पर बजे सावन गीतों पर रिमझिम बारिश के बीच महिलाओं-बच्चों ने डांस किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा और विधायक जजपालसिंह भी सावन गीतों पर लोगों के साथ खूब थिरके।
मौका था शहर के पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सावन मेले का। जिसमें स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने अपने द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रोडक्ट की स्टॉल सजाईं, साथ ही खान-पान की स्टॉलें भी सजीं।
जहां छोटे बच्चों को राधाकृष्ण के रूप में सजाया।वहीं जोधपुर से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य प्रस्तुत किया और सावन माह में वृंदावन की फूल होली का आयोजन किया।

shravan mela
साथ ही सावन गीत भी बजाए गए, इससे पूरा नजारा ब्रज की तरह नजर आया। महिलाएं-बच्चे झूलों पर झूले और बच्चों के साथ पहुंचे लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। इस दौरान कलेक्टर ने भी अपने हाथों में मेंहदी लगवाई।
विभाग ने लगाई योजनाओं की प्रदर्शनी
मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई, साथ ही लोगों को इन योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभाग के जिला अधिकारी जयंत वर्मा भी मौजूद रहे। कलेक्टर और विधायक ने कार्यक्रम की खूब तारीफ की और आगामी समय में बड़े स्तर पर आयोजित करने की बात कही।
पहली बार हुए इस कार्यक्रम में राजस्थान के कलाकारों ने मयूर नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों को मोहित किया। पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुए इस कार्यक्रम में सावन महीने का लुत्फ उठाने के लिए झूले भी डाले गए जहां महिलाओं ने झूला झूलकर सावन के गीत गुन गुनाए। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने राजस्थानी कला व संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति दी।
कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा की पहल पर हुए कार्यक्रम में जयपुर राजस्थान से आए 5 कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने राजस्थानी गानों पर मयूर नृत्य, लेगी नृत्य, एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। थाली पर पुष्प रखकर विधायक जज पाल सिंह और कलेक्टर पर कलाकारों ने थाली घुमाकर बरसाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो