चार्जशीट: फर्जीवाड़े की परत-दर-परत खुलासा
-70 साल से अधिक कई बुजुर्गों के नाम से फर्जी श्रमिक कार्ड बनवाए गए। इसके लिए इनसे आधार कार्ड, बैंक पास बुक समेत अन्य दस्तावेज लिए गए।
-कई व्यापारियों, किसानों समेत अन्य लोगों के फर्जी श्रमिक कार्ड बनाकर विवाह प्रकरण स्वीकृत किए।
-27 से 30 साल के युवाओं के तीन से चार साल के बच्चों की शादी के फर्जी प्रकरण बनाए और राशि निकाली।
-अन्य जनपद पंचायतों की तुलना में 13 गुना अधिक विवाह प्रकरण स्वीकृत कर फर्जीवाड़ा किया गया।
-जिन लोगों से दस्तावेज लिए गए, उन्हें विवाह योजना की राशि में से 5 हजार रुपए दिए, शेष राशि में से बड़ा हिस्सा शोभित त्रिपाठी को मिला। ऑपरेटर्स को भी पांच से दस हजार रुपए प्रति प्रकरण दिए।
-कई ऐसे पीडि़त मिले, जिन्हें पता ही नहीं था कि उनके नाम से शासन की योजना के तहत रुपए निकाले गए हैं।

फर्जीवाड़े के लिए बनाई फर्जी समग्र आइडी
श्रमिकों के बच्चों की शादी के लिए शासन से मिलने वाली 51 हजार रुपए की राशि हड़पने के लिए बुजुर्ग समेत अन्य लोगों की फर्जी समग्र आइडी बनाई गई। बता दें, समग्र आइडी जनपद से ही बनाई गईं। इसमें बुजुर्गों की उम्र कम बताई गई। इसमें लगाए गए बैंक खातों में रुपए भेजने की बजाय अन्य खातों में राशि भेजी गई।
जिनके खातों में आई आई राशि, बनाए जाएंगे आरोपी
विवाह योजना में हुए फर्जीवाड़े में जिन लोगों के खातों में गलत तरीके से राशि भेजी गई, उन्हें भी आरोपी बनाए जाने की तैयारी है। यहां बता दें कि कई ऐसे बैंक खाते मिले हैं, जिनमें दस से 15 या इससे अधिक प्रकरणों की राशि भेजी गई थी। इस पूरे फर्जीवाड़े में 3500 से अधिक प्रकरणों के दस्तावेज नहीं मिलने से जांच लंबी चलने और आरोपियों की संख्या बढऩे की बात कही जा रही है।