जानिए कब रहेंगी छुट्टियां
रविवार 7 अगस्त 2022 -दिन रविवार
रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022- दिन गुरुवार
दूसरा शनिवार 13 अगस्त 2022- दिन शनिवार
रविवार 14 अगस्त 2022- दिन रविवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022- दिन सोमवार
जन्माष्टमी 18 अगस्त 2022- दिन रविवार
रविवार 21 अगस्त 2022 -दिन रविवार
रविवार 28 अगस्त 2022- दिन रविवार
मलखंब, योगा और पिट्टू किया गया शामिल
प्रदेश के स्कूलों में खेलकूद में इस वर्ष वार्षिक मलखंब, योगा और पिट्टू को शामिल किया गया है। स्कूलों में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 47 प्रकार के खेल आयोजित किए जाते हैं। इसमें विद्यार्थियों की ओर से हर साल मलखंब, योगा और पिट्टू को शामिल किए जाने की मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए स्कूल के खेलकूद वार्षिक कैलेंडर में संशोधन कर इन खेलों को शामिल किया गया है। स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार की पहल पर राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिताओं के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2022-23 में मलखंब, योगा और पिट्टू जैसे पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है।