भोपाल

सिंधिया ने दी फिर सौगात, जबलपुर से 8 नई फ्लाइट

——————– इंदौर को भी किया कनेक्टेड, पूर्व में ग्वालियर को दे चु´के हैं 8 नई फ्लाइट——————-

भोपालJul 29, 2021 / 07:48 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

दिग्विजय-सिंधिया की होने वाली मुलाकात पर गरमाई सियासत

jitendra.chourasiya@भोपाल। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश को दूसरी बड़ी सौगात दी है। ग्वालियर से आठ नई फ्लाइट देने के बाद अब सिंधिया ने जबलपुर से कनेक्टन आठ नई फ्लाइट को मंजूरी दी है। सिंधिया ने ट्वीट करके लिखा है कि जबलपुर के लिए एक खास सौगात। जबलपुर से प्रतिदिन 8 नयी विमान सेवाएँ शुरू की जा रही हैं। ये फ्लाइट 20 से 28 अगस्त के बीच शुरू होंंगी। सिंधिया ने लिखा कि ये सेवाएं जबलपुर के विकास की गति को नई ऊंचाईयें तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित होंगी। ये नई फ्लाइट्टस मुंबई -जबलपुर -मुंबई, दिल्ली -जबलपुर-दिल्ली, इंदौर -जबलपुर -इंदौर और हैदराबाद -जबलपुर -हैदराबाद के लिए आने-जाने वाले दोनों रूटों पर रहेंगी। इन फ्लाइट में इंदौर को भी कनेक्ट किया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया को इन फ्लाइट्स के लिए आभार जताया है। सिंधिया ने जवाब में कहा है कि हम मिलकर नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।
———————
सिंधिया के आने के बाद नए प्लान-
सिंधिया के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश ने हवाई सेवाओं को लेकर नए प्लान पर काम शुरू कर दिया है। मंत्री बनने के बाद अब तक ग्वालियर और जबलपुर को कुल 16 नई फ्लाइट की सौगात सिंधिया दे चुके हैं। इस कारण अब और नई फ्लाइट्स की उम्मीद भी बढ़ गई है। साथ ही इंदौर में नया फुल कमर्शियल एयर कार्गो एयरपोर्ट, भोपाल के एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने सहित अन्य हवाई सेवाओं के विस्तार के प्रस्ताव पर विभिन्न स्तर पर काम चल रहा है। आने वाले समय में और सौगातें मिल सकती हैं।
———————
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.