script

प्रदेश के सभी 407 निकायों को बनाना होगा स्व सहायता समूह

locationभोपालPublished: Jan 24, 2022 10:23:45 pm

Submitted by:

Ashok gautam

– डेढ़ लाख परिवारों को इससे जोड़कर दिया जाएगा रोजगार
– सरकार का लक्ष्य है कि आत्मनिर्भर भारत के जरिए निकायों में पांच से सात लाख लोगों को रोजगार दिया जाना है

चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना ने रामगढ़ पचवारा एसडीओ को लगाई फटकार

चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना ने रामगढ़ पचवारा एसडीओ को लगाई फटकार

भोपाल। प्रदेश के सभी 407 निकायों को शहरी स्व सहायता समूह बनाना होगा। इन समूहों के जरिए निकायों को राजस्व वसूली, स्वच्छता सहित अन्य कार्य कराने होंगे। समय समय पर निकायों में चलाए जाने वाले शासकीय अभियानों में इन समूहों का सहयोग लिया जाएगा। इससे जहां निकाय स्थानीय लोगों को रोजगार देगा, वहीं इनके जरिए विभिन्न तरह के कार्य भी कराए जा सकेंगे। वर्तमान में ये समूह सिर्फ 120 शहरों में हैं, इन्हें अब धीरे-धीरे विस्तार दिया जाएगा।
प्रदेश में डेढ़ लाख परिवारों को स्व सहायता समूहों से जोड़े जाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
इसके लिए अलग-अलग समूह तैयार किए जाएंगे, जो सिलाई कढाई, निर्माण, पेंटिंग, रसोइयां, कम्प्युटर ट्रेनिंग, फल और अनाजों की ग्रेडिंग, बुक बाइंडिंग, हाउस कीपिंग, साफ-सफाई सहित अन्य सैकड़ों कार्यों के लिए समूह बनाए जाएंगे। इन समूहों के जरिए ही निकाय अपने कार्य कराएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि आत्मनिर्भर भारत के जरिए निकायों में पांच से सात लाख लोगों को रोजगार दिया जाना है। इसके लिए सभी निकायों को रोड मैप तैयार करने के लिए कहा गया है।

निकायों खोलेंगे ट्रेनिंग इंस्ट्ीटूट
स्व सहायतासमूहों को रोजगार से जुड़े तमाम तरह की प्रशिक्षण देने के लिए प्रदेश की नामी ट्रेनिंग इंस्ट्यूटों से अनुबंध किया जाएगा। यह कंपनियां उन्हें प्रशिक्षण देने और प्लेसमेंट देने का भी काम करेंगी। ट्रेनिंग के बाद उन्हें रोजगार देने का काम करेंगे। उन्हें बाजार उपलब्ध करने का भी काम किया जाएगा। अगर समूह कोई सेंटर चलाना चाहते हैं तो उन्हें भवन, व्यावसायिक स्पेस देने का भी काम निकाय करेंगे। इन प्रशिक्षण के बाद इन्हें निजी कंपनियों से काम दिलाने का भी काम किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो