भोपाल

भाजपा में बगावत के सुर! पूर्व मंत्री बोले- प्रदेश की राजनीति में लेन-देन का शानदार उदाहरण

विभागों के बंटवारे के बाद पूर्व मंत्री अजय विश्वोई ने पार्टी पर हमला बोला है।

भोपालJul 13, 2020 / 10:59 am

Pawan Tiwari

भाजपा में बगावत के सुर! पूर्व मंत्री बोले- प्रदेश की राजनीति में लेन-देन का शानदार उदाहरण

भोपाल. मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही नेताओं के तेवर बागी होते जा रहे हैं। मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज पार्टी के कद्दावर नेता अजय विश्वोई ने एक बार फिर से पार्टी में निशाना साधा है। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार के 11वें दिन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। विभागों के बंटवारे के बाद पूर्व मंत्री अजय विश्वोई ने पार्टी पर हमला बोला है।
क्या कहा अजय विश्वोई ने
पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा- इस हाथ दे-उस हाथ ले, का शानदार उदाहरण प्रस्तुत हुआ है। मध्यप्रदेश की वर्तमान राजनीति में। आज जब सरकार ना तो बनाना थी और न गिराना। फिर यह क्यों किया गया? आप भाजपा को कहां ले जाना चाहते हैं? जनता को बताए ना बताए भाजपा को यह बताना होगा। या फिर हमें संस्कारों का उल्टा पाठ पढ़ाना होगा।
https://twitter.com/AjayVishnoiBJP/status/1282510329860091904?ref_src=twsrc%5Etfw
पार्टी पर हमलावर हैं अजय विश्वोई
बता दें कि अजय विश्नोई को शिवराज कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से विश्वोई नाराज हैं। अजय विश्नोई लगातार भाजपा पर हमला कर रहे हैं। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण और विभागों के बंटवारे पर हो रही देरी पर अजय विश्नोई ने कहा था- पहले मंत्रियों की संख्या और अब विभागों का बंटवारा। मुझे डर है कही भाजपा का आम कार्यकर्ता हमारे नेता की इतनी बेइज्जती से नाराज न हो जाय। नुकसान हो जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.