scriptभाजपा के दिग्गज नेता का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक की लहर | senior bjp leader lakshmikant sharma passes away | Patrika News

भाजपा के दिग्गज नेता का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक की लहर

locationभोपालPublished: May 31, 2021 11:30:43 pm

Submitted by:

Manish Gite

bjp leader passed away: मध्यप्रदेश के भाजपा नेता लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना से निधन, अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा…।

bjp.png

 

भोपाल। भाजपा के दिग्गज नेता एवं तीन बार मंत्री रहे लक्ष्मीकांत शर्मा का निधन हो गया। वे भोपाल के चिरायु अस्पताल में कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। सोमवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। शर्मा के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

 

लक्ष्मीकांत शर्मा से जुड़ी अन्य खबरें

 

 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1399418154795757568?ref_src=twsrc%5Etfw

लक्ष्मीकांत शर्मा सिरोंज से विधायक रह चुके हैं, वहीं तीन बार मध्यप्रदेश के मंत्री रह चुके हैं। शर्मा उस समय सुर्खियों में आ गए थे, जब देश के सबसे बड़े शिक्षा घोटाले में (व्यापमं घोटाले) में उनका नाम आया था और उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। इसके अलावा मध्यप्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप में भी उनका नाम आया था और उनका वीडियो भी कई दिनों तक चर्चा में था।

 

यह भी पढ़ेंः भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

 

vyapa.jpg

60 वर्षीय लक्ष्मीकांत शर्मा का सोमवार रात को निधन हो गया। 11 मई को कोरोना संक्रमित होने के बाद 12 मई को भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हुए थे। 1993 में 10वीं विधानसभा के लिए पहली बार विधायक बने थे। इसी कार्यकाल में उन्हें उत्कृष्ट विधायक से भी नवाजा गया था। इसके बाद भी वे 1998, 2003 और 2008 में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक बने। वर्तमान में लक्ष्मीकांत के छोटे भाई उमाकांत शर्मा सिरोंज से विधायक हैं। लक्ष्मीकांत गृह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। स्थानीय लोग उन्हें महाराज अथवा गुरुजी कहकर संबोधित करते थे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81inxl
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो