scriptकांग्रेस के सीनियर लीडर का बड़ा आरोप, कहा- पूर्व मंत्री ने 1 करोड़ रुपए में खरीदी थी विधानसभा की टिकट | Senior Congress leader accused the party of selling tickets | Patrika News

कांग्रेस के सीनियर लीडर का बड़ा आरोप, कहा- पूर्व मंत्री ने 1 करोड़ रुपए में खरीदी थी विधानसभा की टिकट

locationभोपालPublished: Jun 12, 2020 10:18:37 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

मानक अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव 2018 के समय टिकट खरीदी का आरोप लगाया है।

कांग्रेस के सीनियर लीडर का बड़ा आरोप, कहा- पूर्व मंत्री ने 1 करोड़ रुपए में खरीदी थी विधानसभा की टिकट

कांग्रेस के सीनियर लीडर का बड़ा आरोप, कहा- पूर्व मंत्री ने 1 करोड़ रुपए में खरीदी थी विधानसभा की टिकट

भोपाल. मध्यप्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस, भाजपा को घेरने की तैयारी कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के एक सीनियर लीडर ने अपनी ही पार्टी पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पैसे लेकर टिकट बेच थे।
सरताज सिंह ने खरीदा था टिकट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव 2018 के समय टिकट खरीदी का आरोप लगाया है। मानक अग्रवाल ने कहा कि होशंगाबाद का टिकट भी सरताज सिंह को एक करोड़ रुपए में उनके भोपाल के एक कांग्रेसी मित्र ने दिलवाया था। मानक अग्रवाल ने कहा कि सरताज सिंह ने टिकट लेने के लिए एक करोड़ रुपए दिए, हालांकि सरताज सिंह ने इन आरोपों को बेनुनियाद बताया है।
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे सरताज सिंह
बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव के समय भाजपा के सीनियर लीडर सरताज सिंह टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें होशंगाबाद विधानसभा से टिकट दिया था लेकिन वो अपना चुनाव हार गए थे।
पांच बार सांसद रहे सरताज सिंह
सरताज सिंह भाजपा के सीनियर लीडर थे लेकिन ने 75 साल की उम्र का हवाला देते हुए उन्हें विधानसभा का टिकट नहीं दिया था। सरताज सिंह भाजपा से 5 बार सांसद, 2 बार विधायक रह चुके थे। सरताज सिंह केंद्र में एक बार स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रदेश में वन व लोक निर्माण मंत्री रह चुके थे।
भाजपा में वापसी के दिए संकेत
हाल ही में सरताज सिंह को लेकर खबर आई थी कि सरताज सिंह एक बार फिर से भाजपा में वापसी कर सकते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। सरताज सिंह ने कहा था कि जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया रहेंगे मैं वहीं रहूंगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो