scriptसेवादल का सर्वे, मध्यप्रदेश में 15 लोकसभा सीटों के लिए दिया नामों का पैनल | Seva Dal survey, panel for 15 Lok Sabha seats | Patrika News

सेवादल का सर्वे, मध्यप्रदेश में 15 लोकसभा सीटों के लिए दिया नामों का पैनल

locationभोपालPublished: Mar 16, 2019 12:57:25 pm

– सभी 29 सीटों पर प्रभारी भी नियुक्त

congress

congress

भोपाल। सेवादल ने अपने लोगों को लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए सर्वे कराया है। सेवादल का दावा है कि २९ में से १५ सीटें एेसी हैं, जिन पर सेवादल का उम्मीदवार जीत सकता है। उन्होंने पार्टी को जिताउ उम्मीदवारों का पैनल को सौंप दिया है। सेवादल ने कहा है कि सर्वे में बेहतर पाए गए लोगों को टिकट मिलता है तो निश्चित तौर पर पार्टी को लाभ होगा। वर्तमान में मध्यप्रदेश से कांग्रेस के तीन सांसद है। कांग्रेस इस बार मध्यप्रदेश में २० से अधिक लोकसभा सीटों पर जीत का टारगेट लेकर चल रही है।

 

इन सीटों पर दिया पैनल –

प्रदेश की इंदौर, भोपाल, सागर, महू-धार, जबलपुर, शहडोल, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, मण्डला, बालाघाट, विदिशा, देवास-शाजापुर, उज्जैन लोकसभा सीटों के लिए जिताउ उम्मीदवारों के नाम दिए हैं। सेवादल का दावा है कि यदि यहां पैनल में शामिल लोगों को टिकट दिया गया तो इन सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। सेवादल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की सीट छिंदवाड़ा, ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुना, कांतिलाल भूरिया की झाबुआ सीट को सर्वे में शामिल नहीं किया था। इसलिए इन सीटों पर नाम नहीं दिए गए। इसकी ठोस वजह यह है कि सेवादल इन सीटों को पहले जीता हुआ मान रही है।

 

लोकसभा प्रभारियों की जिम्मेदारी तय –

सेवादल ने सभी २९ सीटों के लिए लोकसभा प्रभारी नियुक्त किए। इसमें मुरैना में सुधीर मावई, भिण्ड में ब्रज किशोर शर्मा, ग्वालियर में महेन्द्र ङ्क्षसह गुर्जर, गुना में कौशल शर्मा, सागर में संजय पटेरिया, टीकमगढ़ ेमें हरीशंकर राय, खजुराहो में अशोक क्रंातिकारी, सतना में अरुण तनय मिश्रा, रीवा में विजय नारायण तिवरी, सीधी में राम सुमिरन सेन, शहडोल में परमजीत सिंह एवं वसीम खान, जबलपुर में श्वेता दुबे, मण्डला में संतोष मिश्रा, बालाघाट में राजकुमार ठाकुर, छिंदवाड़ा में सुरेश कपाले, होशंगगाबाद में ओमप्रकाश तिवारी, विदिशा में सुरेन्द्र ङ्क्षसह भदौरिया, भोपाल में महेन्द्र सिंह परमार, राजगढ़ में रमेश चंद्र विश्वकर्मा, देवास में ज्ञान सिंह दरबार, उज्जैन में अरुण रोचवानी, मंदसौर में जगदीप ङ्क्षसह राजपूत, रतलाम में रजनीकांत व्यास, महू में संतोष सिंह राजपूत, इंदौर में ओंकर यादव, खरगौन में रविन्द्र निखोरिया, खण्डवा में मनीष शर्मा, बैतूल में भोला क्रांति।
—–

वर्जन –
सेवादल ने १५ लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों का पैनल पार्टी को सौंपा है। नामों का चयन करने के लिए सेवादल ने क्षेत्र का सर्वे किया था। सेवादल ने लोकसभा प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

– योगेश यादव, अध्यक्ष मध्यप्रदेश सेवादल

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो