scriptBig Breaking: RSS की तारीफ करके फंसी कांग्रेस, दिल्ली तक हड़कंप | sevadal wellwishes rss | Patrika News

Big Breaking: RSS की तारीफ करके फंसी कांग्रेस, दिल्ली तक हड़कंप

locationभोपालPublished: Aug 27, 2018 01:23:39 pm

Submitted by:

Faiz

Big Breaking: RSS की तारीफ करके फंसी कांग्रेस, दिल्ली तक हड़कंप

sevadal

Big Breaking: RSS की तारीफ करके फंसी कांग्रेस, दिल्ली तक हड़कंप

भोपालः वैसे तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आए दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना करते नज़र आ ही जाते हैं। लेकिन लगता है कि, उनकी पार्टी सहभागियों को ही यह आलोचना नहीं भाती। इसके प्रमाण तब सामने आए जब कांग्रेस के दिगग्ज नेता के बाद कांग्रेस के सबसे हितेषी कहे जाने वाले सेवादल ने आरएसएस की तारीफ कर दी।सेवा दल द्वाा तारीफ का खुलासा उसके द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ में हुआ।

दीपक बावरिया के बाद सेवादल ने की तारीफ

बता दें कि, कुछ दिनों पहले राहुल गांधी के बेहद करीबी कहे जाने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल दीपक बाबरिया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशासन की तारीफ की थी। साथ ही, कांग्रेस को नसीहत भी दी थी कि, वह आरएसएस से अनुशासन की सीख लें। इसपर काफी हंगामा भी हुआ। हालांकि, यह हंगामा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि, अब राहुल गांधी के सबसे विश्वस्निय दल कहे जाने वाले सेवा दल ने कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि, संघ फौजी अनुशासन वाला संगठन है। साथ ही, सेवादल ने संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को देशभक्त भी बताया।

 

sevadal

यह थी वह तारीफ

उल्लेखनीय है कि आज से मध्य प्रदेश के भिंड में सेवा दल के राष्ट्रीय शिविर की शुरूआत हुई है। शिविर की शुरूआत से जुड़ी जानकारी को लेकर दल द्वारा मीडिया को प्रेस रिलीज जारी की गई। इसी प्रेसनोट में सेवादल द्वारा संघ की तारीफ की गई। सेवा दल ने संघ की वकालत करते हुए कहा कि संघ और सेवा दल दोनों को ही फौजी अनुशासन के लिए जाना जाता है। सेवादल द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ में यहां तक लिखा लिखा गया कि, डॉ. हेडगेवार के 1921 के असहयोग आंदोलन में भाग लेने और जेल जाने का जिक्र भी किया गया। साथ ही, 1928 में साइमन कमीशन के भारत आगमन पर आरएसएस के आंदोलन करने का भी जिक्र किया गया। सेवादल के मुताबिक, आरएसएस ने आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया था।

सेवादल ने बताया प्रिंटिंग मिस्टेक

हालांकि पिछले दिनो राहुल गांधी ने लंदन में आरएसएस की तुलना कट्टरवादी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से की थी। इसके बाद राजनीतिक गर्मागर्मी काफी बढ़ गई थी। राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की समझ जरा कमजोर है। कांग्रेस के अंदर आरएसएस के अच्छे कामों की प्रशंसा होती है मगर कांग्रेस अध्यक्ष विदेशों में जाकर उनकी आलोचना करना उनका स्वभाव है। वहीं, इस बयान को लेकर रविवार को मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने तो उन्हें मानसिक विक्षिप्त तक कह डाला था। वहीं जब मामले ने तूल पकड़ा तो सेवादाल भी इसे लेकर सक्रीय हो गया उसके द्वारा सफाई देते हुए प्रेस रिलीज में दिए शब्दों को प्रिंटिंग मिस्टेक बताया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो