भोपाल

15 दिन से सीवेज लाइन बंद, खुले में बह रहा सीवेज

शिकायत के बाद भी निगम नहीं कर रहा सुनवाई

भोपालJan 29, 2021 / 10:30 pm

Rohit verma

15 दिन से सीवेज लाइन बंद, खुले में बह रहा सीवेज

भोपाल। कोलार क्षेत्र में सीवेज लाइन जाम होने से बड़ी संख्या में लोग परेशान हो रहे हैं। सर्वधर्म निवासी विक्रम साहू कहते हैं सर्वधर्म सी सेक्टर में बीते पंद्रह दिन से सीवेज लाइन बंद है। लोग परेशान हैं। गंदगी और बदबू की स्थिति के बीच रहने को मजबूर हैं। नगर निगम को इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है।
नगर निगम की हेल्पलाइन के साथ ही फोन पर भी संबंधित को शिकायत दर्ज की गई। बार-बार ऐसी स्थिति बनती है। अब घरों से सीवेज नहीं निकल पा रहा है। चैंबर से खुले में सीवेज बह रहा है। गंदगी और बदबू की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। बच्चे भी घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
बीते पंद्रह दिन से सीवेज लाइन बंद है। लोग परेशान हैं। गंदगी और बदबू की स्थिति के बीच रहने को मजबूर हैं। नगर निगम को इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है।

Home / Bhopal / 15 दिन से सीवेज लाइन बंद, खुले में बह रहा सीवेज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.