scriptशादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक बनाए शारीरिक संबंध, फिर मुकरा | Sexual realtionship with a girl for two years.. | Patrika News

शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक बनाए शारीरिक संबंध, फिर मुकरा

locationभोपालPublished: May 31, 2018 08:48:31 pm

पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म का मामला

rape

सूखीसेवनिया में सनसनी: महिला की हत्या के बाद बोरे में बांधकर चलती ट्रेन से फेंका शव

भोपाल। बागसेवनिया इलाके में शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक ज्यादती करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक साईंबाबा नगर निवासी 21 वर्षीय युवती आठवीं तक पढ़ी है। वर्तमान में वह एक शापिंग मॉल में नौकरी करती है। मॉल में काम करने के दौरान उसकी पहचान बुदनी निवासी शुभम शर्मा से हो गई, वह भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दोनों की यह मुलाकात प्यार में बदल गई।

13 फरवरी को दोस्त के घर में किया दुष्कर्म

युवती का कहना है कि 13 फरवरी 2016 को शुभम उसे पहली बार भेल संगम कॉलोनी बागसेवनिया स्थित दोस्त के घर ले गया। यहां उसने प्रेम का इजहार करते हुए शादी करने का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद से वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती जब उससे शादी की बात करती तो वह टाल देता। बीती 29 मई को युवती ने शुभम पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने मना करते हुए गाली-गलोच करने लगा। बुधवार शाम को युवती ने थाने पहुंच कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पत्नी के साथ कर रहा था अप्राकृतिक सेक्स

इधर, पिपलानी पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया है। पत्नी का आरोप है कि पति एक महीने से उसके साथ इस प्रकार की हरकत कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पिपलानी इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय महिला गृहणी है। उसका पति मंडी से अनाज खरीदकर हाट बाजार में बेचता है।

दुकान के नाम पर धोखाधड़ी, मामला दर्ज

चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में दुकान के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इसकी जाचं कर रही है। जानकारी के अनुसार शाहपुरा निवासी व्यापारी बाबू लाल पिता हरीराम केसनिया (72) मनीषा मार्केट स्थित राजीव गांधी काम्प्लेक्स में बीडीए से दो लाख 6 हजार रुपए में दुकान खरीदी थी। वहां पर विशाल नायक और उनकी पत्नी का कब्जा था।

व्यापारी बाबूलाल के एफआआईआर अनुसार कब्जा हटाने के लिए विशाल को 72 हजार रुपए दिया लेकिन इसके बाद भी ये दुकान इनके नाम नहीं कर रहे थे। मामले में पुलिस ने विशाल और और उनकी पत्नी रेणू के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो