scriptशादी करने जा रहे हैं तो लड़की में जरूर चेक कर लें ये 5 चीजें | shadi ke liye ladki chahiye | Patrika News

शादी करने जा रहे हैं तो लड़की में जरूर चेक कर लें ये 5 चीजें

locationभोपालPublished: Sep 30, 2018 06:07:41 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

शादी करने जा रहे हैं तो लड़की में जरूर चेक कर लें ये 5 चीजें

shadi ke liye ladki chahiye

shadi ke liye ladki chahiye

भोपाल। ये कहावत तो सभी ने सुनी होगी कि शादी का लड्डू जो खाए वो पछताए जो ना खाए वो पछताए। इससे बेहतर तो यही है कि लड्डू खाकर ही पछताया जाए। शादी को लेकर हर लड़के और लड़की के मन में कई सवाल होते हैं। कभी कोई अपने सपनों के राजकुमार का ढांचा सपनों में तैयार करती है तो कोई अपने सपनों की महबूबा के लिए ख्वाब देखता है। सभी अपने अपने लिए कुछ खास चाहते हैं और वैसे भी शादी कोई गुड़िया-गुड्डे का खेल थोड़े ही ना है। इसलिए शादी के मामलों में बहुत सोचना पड़ता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि अगर आप लड़के है और अपनी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। पंडित जी बताते है कि समुद्रशास्त्र में हथेली की रेखाओं, निशानों और शरीर के बनावट से व्यक्ति के स्वभाव और चरित्र के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसलिए शादी के लिए आप जिस भी कन्या को देखने जा रहे है तो कन्या के गुणों को जानना बहुत जरूरी होता है।

shadi ke liye ladki chahiye

पंडित जी बताते है कि समुद्रशास्त्र में साफ-साफ इस बात का उल्लेख किया गया है कि कन्या में तमाम तरह के गुण होते हैं जिससे वह स्वयं तो भाग्यशाली होती ही साथ ही उनका विवाह जिस किसी के साथ होता है उनके यहां लक्ष्मी का वास हो जाता है। विवाह योग्य लड़की में कुछ निशान होते हैं जिसे देखकर इस बात का पता लगाया जा सकता है कि वह कितनी भाग्यशाली है। अगर आप भी विवाह करने जा रहे तो पहले कन्या में इन निशानों को जरूर चेक कर लें। जानिए कौन से हैं वे निशान….

– किसी भी कन्या को विवाह हेतु देखने के लिए सबसे पहले उसके पैरों को देखना चाहिए। माना जाता है कि अगर लड़की का पैर समतल हो तो वह जिस घर में जाती है वहां शुभ ही शुभ होता है। वहीं एड़ियां अगर फटी हुई हो तो धन के मामले में शुभ नहीं माना जाता है।

– कहा जाता कि जिस कन्या कि गर्दन छोटी और जीभ बड़ी होती है वह विवाह के पश्चात सुख और सौभाग्य से परिपूर्ण होती है। ऐसी स्त्री पति के लिए भी बहुत शुभ मानी जाती है और पति का ध्यान भी रखती है।

– माना गया है कि जिस भी कन्या का सिर आगे से उठा हुआ होता है वह शादी के बाद घर के लिए काफी सौभाग्यशाली होती है। उस घर में कभी भी आर्थिक रुप से निराशा नहीं आती है।

– समुद्रशास्त्र में शुभ कहा गया है जिस कन्या कि नाक सीधी और होंठ का रंग लाल होता है तो वह काफी भाग्यशाली होती है।

– सीधी और उन्नत नाक को समुद्रशास्त्र में शुभ कहा गया है साथ ही जिस कन्या के होंठ का रंग लाल होता है वह बहुत भाग्यशाली होती है।

– किसी भी कन्या की गहरी नाभि होना भाग्यशाली चिन्ह माना गया है। साथ ही लंबे हाथ का होना भी शुभ चिन्ह माना गया है।

– चौड़े और फूले हुए कान वाली लड़की बहुत भाग्यशाली होती है। धन के मामले में ऐसी लड़कियां बड़ी ही भाग्यशाली होती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो