scriptइन 2 राशियों से हमेशा प्रसन्न रहते हैं शनि महाराज, कुंडली में कई बार ला देते हैं राजयोग | Shani Maharaj gives raj yog with these 2 zodiac signs | Patrika News

इन 2 राशियों से हमेशा प्रसन्न रहते हैं शनि महाराज, कुंडली में कई बार ला देते हैं राजयोग

locationभोपालPublished: Sep 06, 2019 12:07:20 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

शनि किन दो राशियों से सबसे ज्यादा खुश रहते हैं यहां जानिए….

भोपाल। ज्योतिषि में राशि का अपना अलग ही महत्व होता है। कई लोगों की धारणा है कि शनि सिर्फ लोगों को कष्ट देते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि शनि सिर्फ लोगों के द्वारा किए गए कर्म का फल देते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शनि का शुभ योग होता है वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। शनि एक न्यायप्रिय ग्रह है, जो हर प्राणी के साथ न्याय करता है। जो लोग अनैतिक और गलत कार्य करते हैं, उन्हें शनि का दंड अवश्य ही भोगना पड़ता है लेकिन जो लोग दूसरों का भला करते है शनि उनके साथ कभी भी गलत नहीं करते है।

ये भी पढ़ें: 2020 तक इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती, जरूर कर लें ये 1 उपाय

 

Rashifal

पंडित जी बताते है कि बात अगर राशियों की करें तो शनि महाराज दो राशियों से सबसे ज्यादा प्रसन्न रहते हैं। ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों के अलग-अलग ग्रह स्वामी होते हैं। ज्योतिष में 9 ग्रह होते हैं जिसमें से एक ग्रह शनि होता है। शनि किन दो राशियो से सबसे ज्यादा खुश रहते हैं यहां जानिए…

ये भी पढ़ें: ऐसे लोगों से कभी नहीं हटती शनि की अशुभ छाया, जो करते हैं शनि की ऐसी पूजा

shanii_effects.jpg

मकर राशि

शनि महाराज मकर राशि के लोगों से सबसे ज्यादा प्रसन्न रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मकर राशि के लोग मान-सम्मान में सबसे आगे रहते हैं। ये पूरी तरह से परिश्रमी होते हैं। ये कभी भी किसी काम को मना नहीं करते हैं। ये लोग आसानी से किसी को मित्र नहीं बनाते हैं। ये हर बात नाप तौल के पैमाने की कसौटी पर कसने में विश्वास रहते हैं। इसीलिए शनि महाराज इनसे हमेशा प्रसन्न रहते हैं।

ये भी पढ़ें: जिंदगी में इन 3 चीजों को करने के बाद ही शनि देता है छप्पर फाड़ तरक्की

कुंभ राशि

पंडितजी बताते है कि कुंभ राशि ग्यारहवीं राशि होती है। ये लोग बहुत ज्यादा गंभीर होते हैं और अपने हर काम को अच्छे से करते हैं। शनि महाराज इनसे हमेशा प्रसन्न इसलिए रहते हैं क्योंकि ये कभी भी किसी को दुख नहीं देते है। सहायता करने के लिए हमेशा आगे बढ़कर खड़े होते हैं।

shani.jpg

जरूर करें ये काम

– शनि की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर शनिदेव की मूर्ति के पास तेल चढ़ाएं या फिर उस तेल को गरीबों में दान करें। इस दिन काला तिल और गुड़ चीटों को खिलाएं। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

– शनिवार को अपने खाने का कुछ भाग निकाल कर कौवों के लिए निकाल दें। साथ ही काली उड़द, तेल, काला कंबल, काला कपड़ा या फिर लोहे की चीजें ब्राहमण को दान में देनी चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो