scriptसावन में महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें बस इस एक मंत्र का जाप | shiva mantra jaap in sawan month | Patrika News

सावन में महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें बस इस एक मंत्र का जाप

locationभोपालPublished: Jul 31, 2018 02:57:47 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

सावन में महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें बस इस एक मंत्र का जाप

love astrology

love astrology

भोपाल। भगवान शिव के पावन महीने सावन की शुरूआत हो चुकी है। इस माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महादेव के भक्त हर वो चीज करते है, जिससे महादेव प्रसन्न होते है। पुराणों में भी इस बात को बताया गया है कि सारे महीनों की अपेक्षा सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने से महादेव ज्यादा प्रसन्न होते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा जी बताते है कि भगवान शिव की आराधना के दौरान ससिर्फ एक मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। शिवपुराण में कई एसे मंत्रो को दिया गया है जिनका जाप करने से महादेव प्रसन्न होते है और ये मंत्र मानव कल्याण के लिए भी बहुत प्रभावी हैं। अगर आप भी महादेव को प्रसन्न करना चाहते है तो आगे दिए गए मंत्र का जाप जरूर करें।

 

love astrology

जरूर करें इस मंत्र का जाप

सावन महीने में भगवान शंकर की कृपा चाहते है और शिव जी को जल्दी खुश करना है तो महामृत्युंजय मंत्र- ‘ऊं त्रयम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनं उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मोक्षिय मामृतात्।’ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही इस मंत्र के जाप से नाड़ी दोष, दुःस्वप्न, मांगलिक दोष , बुरी नजर दोष, संतान बाधा, वैवाहिक जीवन की समस्याएं सभी से मुक्ति मिलती है। इस मंत्र का लगातार 40 दिन तक जाप करने से उम्र भी लंबी होती है।

सुबह के समय करें जाप

शास्त्रों के अनुसार कहा गया है कि अगर इस मंत्र का जाप सुबह के समय जल्दी किया जाए तो यह उत्तम फल देता है। जाप के लिए सुबह 4 से 5 बजे का समय शुभ माना जाता है। दो सके तो जब भी इस मंत्र का जाप करें तब रुद्राक्ष की माला को हाथ में लेकर ही करें। इस मंत्र का लगातार जाप करने से किसी भी तरह की महामारी से बचा जा सकता है, साथ ही मंत्र जाप पारिवारिक कलह, संपत्ति विवाद से भी बचता है। व्यापार के घाटे से परेशान हैं तो भी इस उपाय को करके परेशानियों को नष्ट किया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो