scriptकैबिनेट विस्तार: मंत्रियों के नाम फाइनल, 24 नेता ले सकते हैं शपथ, सिंधिया का बढ़ेगा कद! | Shivraj Cabinet expansion: 22 leaders may take oath | Patrika News
भोपाल

कैबिनेट विस्तार: मंत्रियों के नाम फाइनल, 24 नेता ले सकते हैं शपथ, सिंधिया का बढ़ेगा कद!

सूत्रों के मुताबिक 28-29 मई को इसकी प्रबल संभावना है।

भोपालMay 27, 2020 / 01:40 pm

Pawan Tiwari

कैबिनेट विस्तार: मंत्रियों के नाम फाइनल, 24 नेता ले सकते हैं शपथ, सिंधिया का बढ़ेगा कद!

कैबिनेट विस्तार: मंत्रियों के नाम फाइनल, 24 नेता ले सकते हैं शपथ, सिंधिया का बढ़ेगा कद!

भोपाल. शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार को शीर्ष नेतृत्व ने हरी झंडी दे दी है। केन्द्रीय पदाधिकारियों के साथ शिवराज सिंह चौहान की हुई चर्चा में नाम भी लगभग तय कर लिए गए हैं। इसी सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक 28-29 मई को इसकी प्रबल संभावना है।
सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में 22 से 24 सदस्य होंगे। इनमें से सिंधिया खेमे के 8 नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। नए मंत्रियों में 12 को कैबिनेट मंत्री और बाकि को राज्य मंत्री बनाए जाने की तैयारी है। बता दें कि शिवराज कैबिनेट में अभी 5 मंत्री हैं जिसमें से दो ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत से चर्चा के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी टीम के नए चेहरों के नाम फाइनल कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि पुरानी टीम के ज्यादातर लोगों को मौका मिलेगा। सीएम ने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले लोगों के नाम को आगे बढ़ाया है।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक के बाद कहा कि हमने सुबह एक बैठक की है और मुख्यमंत्री कैबिनेट विस्तार के लिए तैयार हैं। वह कैबिनेट गठन पर जल्द ही निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें बीजेपी की नियमित चर्चा का हिस्सा हैं। शर्मा ने कहा कि पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सामूहिक निर्णय प्रक्रिया में शामिल करने के लिए नियमों का पालन करती है। उन्होंने यह भी कहा कि भोपाल बीजेपी मुख्यालय अपनी बैठकों के लिए जानी जाती है और यह एक रूटीन प्रक्रिया है। हम हर निर्णय से पहले उस पर विस्तृत चर्चा करते हैं।
शीघ्र विस्तार की संभावना
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यह भी कहा कि कैबिनेट विस्तार की संभावना शीघ्र है, ताकि केंद्र में नरेंद्र मोदी 2.0 सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों में नए कैबिनेट सदस्य शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि अगर 30 मई से पहले कैबिनेट का विस्तार हो जाता है, तो नए सदस्य वर्षगांठ के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे।
भाजपा के दावेदार कौन
गोपाल भार्गव. भूपेन्द्र सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, राजेन्द्र शुक्ल, विजय शाह, गोरीशंकर बिसेन मंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। उधर, मंत्री पद का इंतजार कर रहे सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की थी। पूर्व मंत्री इमरती देवी, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युमन सिंह तोमर, एंदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल साहू, हरदीप सिंह डंग और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो