scriptकैबिनेट ने लिए अहम फैसले, क्लास-वन अफसरों का तबादला सिर्फ सीएम करेंगे | shivraj cabinet meeting decision 16 march 2021 | Patrika News

कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, क्लास-वन अफसरों का तबादला सिर्फ सीएम करेंगे

locationभोपालPublished: Mar 16, 2021 01:49:44 pm

Submitted by:

Manish Gite

प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाना शुरू करने और तबादले के लिए बैन हटाने का फैसला…।

cabinet.png

 

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें कई प्रस्तावों पर फैसले लिए गए। मंत्रिपरिषद की बैठक आंगनबाड़ी केंद्रों में कुपोषित बच्चों को दूध वितरण, सभी जिलों में महिला थाने शुरू करने समेत स्थानांतरण नीति पर भी अहम फैसले लिए गए। जिलों के अंदर प्रभारी मंत्री, प्रदेश में विभागीय मंत्री और क्लास वन मुख्यमंत्री तबादले कर सकेंगे। गौरतलब है कि जल्द ही प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर यह फैसले काफी अहम माने जा रहे हैं।

 

कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र भी शामिल हुए। उन्होंने कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में स्थानांतरण नीति पर से बैन हटाने पर भी चर्चा हुई। 1 मई से स्थानांतरण शुरू करने पर चर्चा हुई। इसके तहत क्लास वन अधिकारी का तबादला सीएम के अनुमोदन से ही होगा। जिलों के अंदर प्रभारी मंत्री, प्रदेश में विभागीय मंत्री और क्लास वन मुख्यमंत्री तबादले कर सकेंगे।

मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाने शुरू किए जाएंगे। 10 थाने पहले से थे, जबकि 42 जिलों में महिला थाने स्थापित करने का भी कैबिनेट ने फैसला लिया।

 

देखें वीडियोdai.ly/x7zz3ca

 

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zz3gs

इन बिंदुओं पर भी हुई चर्चा

 

dailymotion
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो