scriptकैबिनेट के फैसलेः पेट्रोल-डीजल के बाद अब विमान का ईंधन भी सस्ता | shivraj cabinet meeting decision 16 nov 2021 | Patrika News

कैबिनेट के फैसलेः पेट्रोल-डीजल के बाद अब विमान का ईंधन भी सस्ता

locationभोपालPublished: Nov 16, 2021 05:36:40 pm

Submitted by:

Manish Gite

शिवराज कैबिनेट ने 12वीं के बच्चों के लिए भी उद्यम क्रांति योजना को मंजूरी दे दी…।

filght1.jpg

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर राहत देने के बाद अब विमानन कंपनियों को भी बड़ी राहत दी है। विमान के ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर सरकार ने वैट घटाकर 4 फीसदी कर दिया है। इससे पहले तक 25 फीसदी वैट लगता था। यह कमी इंदौर और भोपाल के लिए किया गया है। इसके अलावा कई अहम प्रस्तावों को भी शिवराज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।

मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दे दी, वहीं कई अहम फैसले लिए गए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंदौर-भोपाल में विमानन कंपनियों के ईंधन पर लगने वाला वैट 25 से घटाकर 4 फीसदी कर दिया गया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना की घोषणा की थी। इसे भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। इसके तहत सरकार 12वीं पास युवाओं को लोन उपलब्ध कराएगी। योजना के लिए 18 से 40 के बीच उम्र के युवा पात्र होंगे।

 

यह फैसले भी हुए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो