scriptशिवराज बोले- बेस्ट महिला स्व-सहायता समूह फेडरेशन को देंगे एक करोड़ का पुरस्कार | Shivraj said Best Women Self-Help Group Federation will give one cro | Patrika News

शिवराज बोले- बेस्ट महिला स्व-सहायता समूह फेडरेशन को देंगे एक करोड़ का पुरस्कार

locationभोपालPublished: Sep 16, 2021 09:27:50 pm

—————— महिला स्व-सहायता समूह पंचायत : समूह की हर महिला की आमदनी में दस हजार रुपए की वृद्धि का लक्ष्य, सरकार 2550 करोड़ का कर्ज भी दिलाएगी——————

shivraj.jpg

CM Shivraj Singh Chouhan Statement,

jitendra.chourasiya@भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए प्रयास कर रही है। इसके तहत महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हर महिला की आमदनी में दस हजार रुपए की बढ़ोत्तरी का लक्ष्य है। श्रेष्ठ काम करने वाले समूह में क्लस्टर लेवल फेडरेशन को एक करोड़ का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि इन समूहों को इस साल 2550 करोड़ रुपए का कर्ज बैंकों से दिलाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि समूह अपने कामकाज का विस्तार कर सकें।
——————-
यह बात शिवराज ने गुरुवार को महिला स्व-सहायता समूहों की पंचायत के दौरान कही। शिवराज ने कहा कि राशन (पीडीएस) की दुकानें संचालित करने की जिम्मेदारी भी अब स्व-सहायता समूहों को दी जाएगी। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों के आय स्तर में वृद्धि के लिए श्रेष्ठ काम करने वाले क्लस्टर लेवल फेडरेशन को एक करो? रूपए का ईनाम दिया जाएगा। भोपाल स्थित भोपाल हाट में समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए आजीविका मार्ट की स्थापना की जाएगी।
——————
ये भी किए ऐलान-
– व्यापार बढ़ाने के लिए ऑनलाइन कॉमर्स पोर्टल के साथ भी लिंकेज किया जाएगा।
– महिला समूह के लिए सिंघाड़ा और मछली के व्यापार के लिए विशेष परियोजना बनेगी।
– समूहों के सभी पात्र सदस्यों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
– 1050 करोड़ की सहायता देंगे। 4 फीसदी ब्याज पर कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा।
————————–
आजीविका मिशन रामबाण-
शिवराज ने कहा कि महिलाओं का सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक सशक्तिकरण आवश्यक है।
इसलिए सभी नगरीय निकायों और पंचायतों के चुनावों में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। शिवराज ने कहा कि प्रदेश की गरीब और निम्न, मध्यम वर्ग की बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आजीविका मिशन रामबाण है। आजीविका मिशन से बढ़ा कोई ब्राण्ड नहीं हो सकता, यह शुद्धता की गारंटी है। इसके उत्पादों की सौ फीसदी शुद्धता के आधार पर ब्रांडिंग की जाना चाहिए। शिवराज ने आजीविका मार्ट पोर्टल पर कच्ची घानी सरसों का तेल, मूंगफली का तेल, अदरक-लहसुन पेस्ट, बेसन, दलिया और मल्टीग्रेन आटे की ब्रांडिंग की शुरूआत की। उन्होंने इन उत्पादों का उपयोग करने के लिए जनता को प्रेरित किया।
—————————
बिचौलियों से सावधानी जरूरी-
शिवराज ने कहा कि स्व-सहायता समूह की सदस्यों को बिचौलियों से सावधान रहने और लालच में नहीं आना चाहिए। शिवराज ने कहा कि समूहों के लिए विभिन्न जिलों में लगभग 6 हजार से अधिक शासकीय भवन आवंटित हो चुके हैं। चार हजार से अधिक ग्राम संगठनों और 416 संकुल स्तरीय संगठनों को कार्यालय भवन, 132 आजीविका आउटलेट के लिए भवन आवंटित किए जा चुके हैं। प्रदेश में 37 आजीविका रूरल मार्ट शुरू हो चुके हैं। यहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि साथी बाजार की अवधारणा से मार्केटिंग पूरे विश्व में होगी।
————————
महिलाओं से संवाद : बताई संघर्ष की दास्तां…
– शिवराज ने महिलाओं से संवाद भी किया। शहडोल से आई ग्राम बंमुरा विकासखंड सोहागपुर की उद्यम सखी श्रीमती मीरा यादव ने अपने अनुभव बताए। कठिनतम परिस्थितियों में स्वयं को जीवन में स्थापित कर अब मीरा, महिलाओं को लघु उद्यम स्थापित करने में मदद कर रही हैं। उनकी स्वयं की मासिक आय लगभग 35 हजार रूपए महिना है। श्योपुर के कराहल विकासखंड के ग्राम करियादेह की कमली बाई पटेलिया ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने फलोद्यान अर्थात बाड़ी के साथ इंटरक्रॉपिंग से अतिरिक्त आय बढ़ाई। रायसेन के विकासखंड औब्दुल्लागंज के ग्राम लुल्का की आशा सिंह कृषि सखी के रूप में स्वयं जैविक कृषि अपनाकर लोगों की प्रेरणा स्त्रोत बनी है। आशा सिंह ने बकरी पालन को भी आय के स्त्रोत के रूप में अपनाया है। वे कहती हैं कि संकट के समय बकरी एटीएम के समान है। कई महिलाओं से वचुर्अली संवाद भी हुआ।
——————————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो