scriptबिपिन रावत के निधन से शोक की लहर, शिवराज बोले, देश ने एक हीरो खो दिया | Shivraj said, india has lost a hero | Patrika News

बिपिन रावत के निधन से शोक की लहर, शिवराज बोले, देश ने एक हीरो खो दिया

locationभोपालPublished: Dec 09, 2021 12:34:02 am

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत का निधन

शिवराज बोले, देश ने एक हीरो हो दिया

शिवराज बोले, देश ने एक हीरो हो दिया

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ) जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी एवं सेना के अन्य अधिकारियों के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना प्रमुख का असमय इस तरह हमारे बीच से चला जाना संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत के निधन से भारत ने एक हीरो को खो दिया है। वे भारतीय सशस्त्र बलों के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सिंह रावत के असामयिक दुखद निधन से मन व्यथित है। उनकी पत्नी मध्यप्रदेश की पुत्री थी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) गुरुवार को संसद (Parliament) में हादसे को लेकर बयान जारी करेंगे।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर के कल शाम तक एक सैन्य विमान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। शवों को शुक्रवार को उनके घर लाया जाएगा और लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रद्धांजलि देने की अनुमति दी जाएगी, इसके बाद एक अंतिम संस्कार जुलूस कामराज मार्ग से दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर श्मशान तक निकाला जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो