scriptशिवराज बोले- नर्मदा प्रोजेक्ट्स का थर्ड पार्टी मूल्यांकन हो | Shivraj said - Third party evaluation of Narmada projects should be do | Patrika News

शिवराज बोले- नर्मदा प्रोजेक्ट्स का थर्ड पार्टी मूल्यांकन हो

locationभोपालPublished: Dec 08, 2021 10:02:34 pm

———————- 2023 तक पूर्ण होने वाली सभी परियोजनाओं की डेट लाइन तय करें———————

Youth asked for proof of CM Shivraj Singh corona vaccine

Youth asked for proof of CM Shivraj Singh corona vaccine


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के तहत संचालित सभी परियोजनाओं का थर्ड पार्टी मूल्यांकन आवश्यक रूप से कराया जाए । वर्ष 2023 तक पूर्ण होने वाली सभी परियोजनाओं की डेट लाइन निर्धारित कर कार्य संचालन हो। साथ ही 2023 में जिन 17 परियोजनाओं को आरंभ किया जाना ह,ै उस संबंध में भी अभी से कार्य आरंभ करना सुनिश्चित करें। किसानों को स्प्रिंकलर और ड्रिप इरिगेशन से सिंचाई के लिए शिक्षित और जागरूक करना आवश्यक है। इससे नर्मदा घाटी से प्रदेश को प्राप्त जल से अधिक क्षेत्र में सिंचाई संभव हो सकेगी।
———————-
यह बात शिवराज ने बुधवार को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में कही। यहां शिवराज ने कहा कि बरगी व्यप्वर्तन परियोजना की स्लीमनाबाद चैनल के कार्य के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएँ। कार्य के समय अस्थाई विस्थापन जनता को विश्वास में लेकर और निश्चित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ही किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों से सिंचाई शुल्क लेने के लिए उनमें जागरूकता लाने और कर्त्तव्य बोध विकसित करने के उद्देश्य से किसान सम्मेलनों का आयोजन किया जाए। प्रदेश को आवंटित जल से अधिक से अधिक क्षेत्र को सिंचित करने के उद्देश्य से स्प्रिंकलर और ड्रिप इरिगेशन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष गु्रप गठित किया जाए। उन्होंने मालवा और निमाड़ क्षेत्र में ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर अपनाने के लिए किसानों को विशेष रूप से प्रेरित करने को कहा। बैठक में बताया गया कि इस वित्त वर्ष में पूर्ण होने वाली परियोजनाओं में से खंडवा जिले की भुरलाय, कोदवार और पुनासा विस्तार परियोजनाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। खंडवा की छेगाँवमाखन, अलीराजपुर जिले की अलीराजपुर और खरगोन की बिस्तान परियोजना दिसंबर अंत तक पूर्ण हो जाएगी। कुल 1835 करोड़ रुपये की लागत से बनी इन 6 परियोजनाओं से 98 हजार115 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2022-23 तक 11 परियोजनाएँ पूर्ण कर ली जाएंगी। इनसे 1 लाख 62 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
——————————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो