scriptelection 2019 : कर्फ्यू वाली माता मंदिर पहुंची साध्वी प्रज्ञा, शिवराज ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना | Shivraj scraped on Digvijay Singh | Patrika News

election 2019 : कर्फ्यू वाली माता मंदिर पहुंची साध्वी प्रज्ञा, शिवराज ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

locationभोपालPublished: Apr 23, 2019 01:04:27 pm

Submitted by:

Amit Mishra

कांग्रेस महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं…

news

election 2019 : कर्फ्यू वाली माता मंदिर पहुंची साध्वी प्रज्ञा, शिवराज ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

भोपाल @हर्ष पचौरी की रिपोर्ट…
लोकसभा संसदीय क्षेत्र की भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। पत्र दाखिल करने से पहले साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पॉलीटेक्निक चौराहे पर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने के बाद पुराने भोपान स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचकर साध्वी प्रज्ञा पूजा अर्चना की। बताया जा रहा कि यहां से रैली के रूप में साध्वी प्रज्ञा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेगी। रैली में भाजपा के कई नेता उपस्थित रहें।

दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना…

कर्फ्यू वाली माता मंदिर पर भाजपा द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रियंका चतुर्वेदी का नाम लेकर कहा कि कांग्रेस महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। वही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह निशाना साधा है। शिवराज सिंह चौहान बिना नाम लिए लिखा है कि संस्कार… विवेक… सब ग़ायब है, भाई ग़ायब है! किसी भी अनजान व्यक्ति को हम और आप – भाई या बहन कह कर बुलाते है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हमारे भाई-बहनों को, “एयर सर्जिकल स्ट्राइक,” “ए गुलाबी शर्ट,” “वो नीली पैंट,” “ये लाल दुपट्टा” इत्यादि कह कर बुलाते है।

राहुल ने बयान पर माफी मांग ली…
शिवराज सिंह चौहान ने कहा राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है बयान पर माफी मांग ली। गर्मी की तरह राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह झूठ बोलने का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। शिवराज बोले भगवा को गाली देते हैं फिर भगवा के नाम पर वोट मांगते हैं दिग्विजय। भगवा को आतंकवाद से जोड़ने की पहल दिग्विजय ने की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय का विजन विकास नहीं गड्ढे वाली सड़कें हैं। महापौर आलोक शर्मा ने स्मार्ट सिटी का ड्राफ्ट खींचा है।कमलनाथ ढोर चराने के नाम पर रोजगार बांट रहे हैं। कमलनाथ के करीबियों के यहां नोट क्या आलोक शर्मा रख आया। तबादला उद्योग के नाम नोटों की गड्डी जोड़ ली। आईटी की रेड पड़ रही है


कलेक्टर कार्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम…
उधर भोपाल कलेक्टर कार्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। सीआरपीएफ को भी तैनात कर दिया गया है। 3 तरफ से सड़क को भी ब्लॉक किया गया है। कलेक्टर कार्यालय के सामने बना फुटओवर ब्रिज भी बंद कर दिया गया हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो