scriptदिग्विजय डरे हुए हैं, उनकी हार निश्चित है इसलिए वोट डालने नहीं गए पोलिंग-पोलिंग घूमते रहे: शिवराज | Shivraj singh attacks on Digvijaya Singh | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय डरे हुए हैं, उनकी हार निश्चित है इसलिए वोट डालने नहीं गए पोलिंग-पोलिंग घूमते रहे: शिवराज

दिग्विजय डरे हुए हैं, उनकी हार निश्चित है इसलिए वोट डालने नहीं गए पोलिंग-पोलिंग घूमते रहे: शिवराज

भोपालMay 13, 2019 / 10:31 am

Pawan Tiwari

digvijay singh

दिग्विजय डरे हुए हैं, उनकी हार निश्चित है इसलिए वोट डालने नहीं गए पोलिंग-पोलिंग घूमते रहे: शिवराज

भोपाल. छठवें चरण में मध्यप्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग हुई। इस दौरान भोपाल सीट में भी वोटिंग थी। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस बार अपना वोट नहीं डाला। दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। दिग्विजय सिंह वोटिंग के दौरान भोपाल में ही रहे पर अपना वोट डालने राघौगढ़ नहीं पहुंचे पाए जबकि उन्की पत्नी अमृता राव ने भोपाल में वोटिंग की। दिग्विजय सिंह के वोट नहीं करने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर तंज कंसते हुए हमला बोला है।

क्या कहा शिवराज ने?
शिवराज सिंह टौहान ने ट्वीट करते हुए कहा- चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है, मतदान करने से देश मजबूत होता है। देश भर में जागरूकता अभियान चला कि अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए लेकिन दिग्विजय सिंह प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे है, उन्होंने 10 साल सरकार चलाई है। दिग्विजय सिंह ने मतदान न कर लोकतंत्र का अपमान किया है। उन्होंने जनता को अच्छा संदेश नहीं दिया। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। दिग्विजय सिंह डरे हुए हैं, उनकी हार निश्चित है। इसलिए वे मतदान करने नहीं गए और पोलिंग-पोलिंग घूमते रहे।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1127635946151792640?ref_src=twsrc%5Etfw

कमलनाथ के प्रशासन पर दिग्विजय सिंह को शक
शिवराज सिंह चौहान ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, जनता तो मतदान करने जाती है लेकिन उन्हें चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी भरोसा नहीं रहा और वे कमलनाथ के प्रशासन पर भी शक करते हैं, इसलिए उन्होंने मतदान नहीं किया।
दिग्विजय सिंह ने जताया खेद
दिग्विजय सिंह ने वोट नहीं कर पाने का दुख जताया है। उन्होंने कहा- मुझे खेद है कि मैं अपने मत का प्रयोग करने राजगढ़ नहीं जा पाया। अगली बार से मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि मेरा नाम भोपाल के मतदाता सूची में जुड़ जाएगा। बता दें कि दिग्विजय सिंह का नाम राजगढ़ लोकसभा सीट के राघौगढ़ विधानसभा में आता है। दिग्विजय सिंह इस बार भोपाल से लोकसभा का चुनाव लड़ें हैं जिस कारण वो वोटिंग करने नहीं जा पाए।

Home / Bhopal / दिग्विजय डरे हुए हैं, उनकी हार निश्चित है इसलिए वोट डालने नहीं गए पोलिंग-पोलिंग घूमते रहे: शिवराज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो