scriptसीएम ने रीवा में किया ध्वजारोहण, कहा- सब मिलकर बनाएंगे ‘सर्वश्रेष्ठ मध्यप्रदेश’ | shivraj singh chauhan hoist tricolour republic day madhya pradesh | Patrika News

सीएम ने रीवा में किया ध्वजारोहण, कहा- सब मिलकर बनाएंगे ‘सर्वश्रेष्ठ मध्यप्रदेश’

locationभोपालPublished: Jan 26, 2021 10:20:20 am

Submitted by:

Manish Gite

रीवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ध्वजारोहण, भोपाल में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ली परेड की सलामी…।

cm.png

भोपाल/रीवा। मध्यप्रदेश के सभी जिलों में गणतंत्र दिवस का आयोजन धूमधम से मनाया जा रहा है। सभी जिलों में शासकीय कार्यक्रमों में ध्वजारोहण के बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। वहीं मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने राजधानी स्थित लाल परेड मैदान पर परेड की सलामी ली। यह पहला मौका है जब प्रोटेम स्पीकर ने भोपाल में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में।

 

सीएम ने रीवा मे संबोधित किया

रीवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। चौहान ने शहीदों को याद किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार के नए अवसर के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। विकास के हर आयाम पर काम हो रहा है। सभी को न्याय, सभी को आगे बढ़ने का हक यही हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि माफिया पर हम कार्रवाई कर रहे हैं। नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। कई बच्चे नशा सूंघते हैं, कोरेक्स पी लेते हैं। हम भावी पीढ़ी को गुमराह नहीं होने देंगे। पर्यावरण बचाव, पेड़ लगाओ, स्वच्छता अभियान और विकास के कार्यों को हम पूरा कर रहे हैं। हम मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। यह हमारा संकल्प हैं। चौहान ने सभी से संकल्प भी दिलाया कि हम मिलकर मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे।

मध्यप्रदेश में यहां भी हुआ रंगारंग आयोजन

उन्होंने अपने बयान में कहा कि हलाली डैम हिंदुओं के हलाल होने की याद दिलाता है, लालघाटी को हिंदुओं के रक्त से लाल किया गया था। इसी तरह इस्लाम कोई नगर नहीं है, इन सभी जगह के नाम जल्द ही बदले जाने चाहिए। भोपाल अपने प्राचीन और ऐतिहासिक स्वरूप में जल्दी ही दिखाई देगा।

 

शिवपुरी में यशोधरा ने किया ध्वजारोहण

शिवपुरी के पोलोग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मंत्री यशोधराराजे सिंधिया ने ध्वजारोहण किया। यशोधरा ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस मौके पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी मौजूद रहे।

 

कटनी में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

कटनी से खबर है कि सुबह गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम स्टेडियम में बड़ा आयोजन हुआ, जिसमें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। इसके बाद आसमान गुब्बारे छोड़े और इसके बाद हर्ष फायर किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो