भोपाल

पूर्व सीएम का बड़ा आरोप, कहा- सोनिया गांधी के घर से फैलाई जा रही देश में हिंसा

नागरिकता कानून को लेकर देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं।

भोपालJan 08, 2020 / 08:10 am

Pawan Tiwari

पूर्व सीएम का बड़ा आरोप, कहा- सोनिया गांधी के घर से फैलाई जा रही देश में हिंसा

भोपाल. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर भाजपा उपाध्यक्ष ने सोनिया गांधी पर हमला बोला है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा- सोनिया गांधी के आवास से पूरे देश में हिंसा फैलाई जा रही है। हालांकि इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा- न तो मौजूदा नागरिकता कानून टलेगा और न ही इसमें कोई और बदलाव होगा।
https://twitter.com/ANI/status/1214541884476907521?ref_src=twsrc%5Etfw
अराजकता फैलाने की कोशिश
शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा- 10 जनपथ ( सोनिया गांधी का निवास) से पूरे देश में हिंसा फैलाई जा रही है। कांग्रेस वही पार्टी है जो भीड़ और हिंसा में शामिल रही है और अब एक बार फिर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।
वापस नहीं होगा सीएए
लुधियाना में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मीडिया को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हम शरणार्थियों के हितैषी हैं और घुसपैठियों के विरोधी। हम शरणार्थियों के जीवनस्तर में बुनियादी बदलाव लाएंगे, उन्हें सभी अधिकार देंगे और सारी सुविधाएं देंगे ताकि वे सिर उठा कर जी सकें। चाहे वो सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध हों, जो दिसंबर 2014 से पहले भारत की धरती पर आये हैं, उन्हें भारत की नागरिकता दी जायेगी। सीएए नागरिकता देने का कानून है, छीनने का नहीं। लोगों को डराया जा रहा है कि भाजपा वाले भगा देंगे। मुसलमानों को निकाल देंगे। भारत में रहने वाले किसी मुस्लिम भाई-बहन को इससे डरने की जरूरत नहीं है। यह देश आपका भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना बनाई, तो इसका लाभ सभी हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई भाई-बहनों को बिना किसी भेदभाव के दिया। मुट्ठीभर लोग, जिनको या तो समझ नहीं है, या भड़काया गया है, या भारतीय जनता पार्टी के अच्छे शासन को देखना नहीं चाहते हैं, वही नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं। मैं आप सबसे अपील करता हूं कि इसकी सच्चाई बताना है। गांव-गांव, घर-घर जाना है, अलख जगाना है, जागरण का मंत्र फूंकना है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.