script

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बयानः संभावित हार से बौखला रही है कांग्रेस

locationभोपालPublished: Oct 30, 2021 05:28:28 pm

Submitted by:

Manish Gite

पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान मतदाताओं और भाजपा के एजेंटों को धमकाने का आरोप…। कांग्रेस की शिकायत चुनाव आयोग में की…।

CM Shivraj Singh Chouhan Statement

CM Shivraj Singh Chouhan Statement

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह शनिवार को चुनाव आयोग पहुंचे। वे पृथ्वीपुर में हुई मारपीट, धमकाने की घटनाओं की शिकायत करने पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस विधायक के रिश्तेदारों पर खुलेआम हथियार लेकर लोगों को धमकाने और मारपीट की शिकायत की।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पृथ्वीपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के चाचा यशपाल सिंह, जो जिला बदर है और उन पर एक लाख का इनाम घोषित है। और प्रत्याशी के भतीजे विभू राठौर विधानसभा में खुलेआम हथियार लेकर अपने साथियों के साथ निकले और भाजपा के एजेंटों के साथ मारपीट की।

 

मुख्यमंत्री बोले- कांग्रेस बौखला गई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो जारी कर कहा है कि उपचुनाव में संभावित पराजय से बौखला गई है। चुनाव के पहले भी उन्होंने अनैतिक साधनों का इस्तेमाल किया। गुंडागर्दी की और दादागीरी की। विशेषकर पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में मारपीट की जा रही है। पृथ्वीपुर शहर में पोलिंग बूथ 94 सहित 192, 111, 55, 56, 57, 58 समेत अनेक पोलिंग बूथ पर जनता को धमकाया जा रहा है। डराया जा रहा है। भगाया जा रहा है। यहां तक कि भाजपा के पोलिंग एजेंडों को डराने, धमकाने और पीटने का काम हो रहा है। अनैतिकता की हद हो गई है। हजार-हजार रुपए वोट का लालच देना। यह सारे काम कांग्रेस कर रही है और उनके नेता और अध्यक्ष अधिकारियों और कर्मचारियों को अपमानित कर रहे हैं। उन्हें डरा रहे हैं। झूठी शिकायतें चुनाव आयोग को कर रहे हैं। कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में कांग्रेस जीत नहीं सकती है। जनता वोट देने के लिए स्वतंत्र है।

 

//?feature=oembed

तीन बजे तक 68.16 प्रतिशत मतदान

इधर, पृथ्वीपुर में दोपहर तीन बजे तक 68.16 प्रतिशत मतदान हो गया। दोपहर तक बड़ी संख्या में कतारों में लोग वोट देने का इंतजार कर रहे थे। उम्मीद की जा रही है कि सबसे अधिक मतदान पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो