scriptसपा-बसपा में गठबंधन, हाथ मलता रह गया पंजा; 2019 में फिर दौड़ेगी भाजपा के विकास की बुलेट ट्रेन | Shivraj singh comment on bsp and sp alliance for lok sabha 2019 | Patrika News

सपा-बसपा में गठबंधन, हाथ मलता रह गया पंजा; 2019 में फिर दौड़ेगी भाजपा के विकास की बुलेट ट्रेन

locationभोपालPublished: Jan 14, 2019 11:10:37 am

Submitted by:

shailendra tiwari

सपा-बसपा में गठबंधन, हाथ मलता रह गया पंजा; 2019 में फिर दौड़ेगी भाजपा के विकास की बुलेट ट्रेन

modi

सपा-बसपा में गठबंधन, हाथ मलता रह गया पंजा; 2019 में फिर दौड़ेगी भाजपा के विकास की बुलेट ट्रेन

भोपाल. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोकने के लिए बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन किया है। दोनों दल 25 साल बाद यूपी में साथ आए हैं। सपा और बसपा के गठबंधन पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमेंट किया है। इसके साथ ही उन्होंने यूपी में हुए गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं करने पर भी तंज कंसा है। शिवराडज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, हाथी जब साइकल की सवारी करने लगे और पंजा हाथ मलता रह जाए तो समझ लेना कि विकास की भाजपा विजय की बुलेट ट्रेन चल पड़ी है।
मोदी की ताऱीफ
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, वैश्विक नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच है कि भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बने। इस दिशा में उन्होंने योजनाबद्ध काफी काम और परिश्रम किया है। उनके इस पावन ध्येय को प्राप्त करने के लिए हम सब प्राण-प्रण से प्रयास करेंगे। नरेन्द्र मोदी को जी पुन: प्रधानमंत्री बनें और भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को देशवासियों के आशीर्वाद से पूरा करें। इस पावन उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पूरे देश के साथ मध्यप्रदेश में भी भाजपा को शानदार सफलता मिले, इसके लिए मैं परिश्रम की पराकाष्ठा करूंगा।
अमित शाह के नेतृत्व में नई शक्ति मिली
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुए सफल राष्ट्रीय अधिवेशन से पार्टी और कार्यकर्ताओं को एक नई शक्ति मिली है। अधिवेशन में शंखनाद कर उन्होंने जो नया लक्ष्य दिया है, मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर उसे अवश्य प्राप्त कर लेंगे।
 

https://twitter.com/BJP4India?ref_src=twsrc%5Etfw
सपा-बसपा के गठबंधन से भाजपा को नुकसान
2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में 73 सीटें मिली थीं। बकि कांग्रेस को दो और सपा को 4 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, लोकसभा चुनावों में बसपा का खाता भी नहीं खुला था। इस बार माना जा रहा है कि सपा और बसपा के साथ आने से यूपी में करीब 25 सीटों का नुकसान हो सकता है। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ सपा-बसपा ने एक दूसरे का साथ दिया था जिस कारण से दोनों ही सीटों पर भाजपा की हार हुई थी। तब से माना जा रहा था लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ अखिलेश यादव और मायावती साथ आ सकते हैं। शनिवार को दोनों पार्टियों के प्रमुख अखिलेश यादव और मायावती ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘यह गुरू चेले की नींद उड़ाने वाली अति महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है।’
राज्यसभा उम्मीदवार को नहीं दिला पाए थे जीत
गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में जीत के बास समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने बसपा के उम्मीदवारों का समर्थन किया था। हालांकि अखिलेश यादव तमाम कोशिशों के बाद भी बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भीमराव आंबेडकर को जीत नहीं दिला पाए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो